काम करने वालो को पैसा नहीं मिला और नहीं करने वालो का फर्जी उपस्थिति दिखाकर पेमेंट दिया जा रहा है...

ग्राम-धावड़ी, पंचायत-टेमनी, ब्लॉक आठनेर जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से शिवप्रकाश सिंह बता रहे हैं उनके गाँव में मनरेगा के तहत डेम का काम चल रहा है, जिसके लोग काम कर रहे हैं, उनका कहना है, जो काम पर जा रहे हैं उनको पेमेंट नहीं दिया जा रहा है और जो नहीं जा रहे हैं उन्हें पेमेंट मिल गया है, फर्जी उपस्थिति लगायी जा रही है और मशीन से भी काम कराया जा रहा है , इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं, इस संबंध में अधिकारियों को जानकारी देकर उचित कारवाही कराने और मजदूरों को काम का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098025016. सहायक सचिव@7747892615. (168641)

Posted on: May 27, 2020. Tags: BETUL MP NREGA PROBLEM SHIVPRAKASH SINGH SONG VICTIMS REGISTER

राशन के लिये आवेदन किये हैं लेकिन राशन नहीं मिली है, मदद करें-

भंगेलम, थाना-फेस 2, नोएडा, उत्तर प्रदेश से समेष कुमार सिंह बता रहे हैं, नालंदा, बिहार के निवासी हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, राशन के लिये वे राशन वितरण केंद्र में प्रयास कर चुके हैं लेकिन वहां से मदद नहीं मिल पाई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9643608689. (168617)

Posted on: May 27, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA SAMESH KUMAR SINGH SONG UP VICTIMS REGISTER

कंपनी बंद होने से हालत ख़राब है, राशन की समस्या हो रही है...

फेस 2, सेक्टर 86, गौतम बुद्ध नगर नोएडा (उत्तर प्रदेश) से गजेंद्र सिंह बहादुर बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में परिवार के साथ फंसे हैं, 2 माह तक जो साधन था उससे काम चला रहे थे लेकिन अब साधन ख़त्म हो चुका है, जिसके कारण दिक्कत हो रही है, कंपनी में काम बंद होने के कारण हालत ख़राब है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि राशन व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7531011974. (168307)

Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GAJENDRA SINGH NOIDA SONG UP VICTIMS REGISTER

हम 19 लोग लॉकडाउन में तमिलनाडु में फंसे है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

रंगबहादुर सिंह बता रहे हैं कि वे ग्राम-गुंडई, थाना+तहसील-सरई, जिला-सिंगरौली मध्यप्रदेश के रहने वाले है, वे लोग अभी तमिलनाडु के सिबकोड गटरपल्ली जिला कृष्णागिरी में 19 लोग फंसे हुए है, बाहर काम करने आए पर हम लोगों को पैसा भी नहीं मिला | वे लोग घर जाना चाहते है, उनको खाने में बहुत परेशानी होती है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके घर भिजवाने में मदद करें : कम्पनी मेनेजर संपर्क@9560096877, उनके गाँव का सरपंच@9893537684, सहायक सचिव@93939877031. संपर्क नम्बर@9340508174. (166811)

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RANGBAHADUR SINGH SONG TAMILNADU VICTIMS REGISTER

काम बंद है, पैसा ख़त्म हो चुका है, राशन की समस्या है...

गोंडा चौक, सादरा (दिल्ली) से मोहसिंग बता रहे हैं, लॉकडाउन के कारन काम बंद है, पैसा बचा नहीं है, परिवार में 4 सदस्य हैं, खाने की समस्या हो रही है, वे रायबरेली जिला उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, वहां काम करते हैं लेकिन अभी लॉकडाउन के कारण दिक्कत हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9910649462 (167996)

Posted on: May 21, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI MOHSINGH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »