छात्रवृत्ति : डिजिटल भारती कोविड स्कॉलरशिप 2021-22

छात्रवृत्ति 1:डिजिटल भारती कोविड स्कॉलरशिप 2021-22
विवरण:
डिजिटल भारती कोविड स्कॉलरशिप उन बच्चों से आवेदन आमंत्रित करती है, जिनके परिवार में कोविड संकट के कारण आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए बहुत कम या बिल्कुल भी वित्तीय सहायता नहीं है। कोविड महामारी के दौरान अपने माता-पिता में से किसी एक या दोनों को खो चुके छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
मानदंड:
यह स्कॉलरशिप कक्षा 1 से 12 तक के उन भारतीय छात्रों को दी जाती है। जिन्होंने जनवरी 2020 से अपने माता-पिता में से किसी एक या दोनों को खो दिया है।
इनाम/लाभ:
प्रमुख एड-टेक कंपनियों की एजुकेशनल सब्सक्रिप्शन्स और टैबलेट/लैपटॉप एक्सेस करने के लिए वाउचर
अंतिम तिथि:31-07-2021
आवेदन कैसे करें इसके लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन लिंक:-www.b4s.in/cgs/DBCS1

Posted on: Jul 05, 2021. Tags: SCHOLARSHIP

मितानिन गाँव में गर्भवती माताओं की सेवा विशेष रूप से करती है

ग्राम-पंचायत छोटे किलेपाल बोसी रासपारा विकास-खण्ड बास्तानार जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से मितानिन दीदी बुधो बता रही है,वह गाँव में गर्भवती माताओं और मलेरिया बुखार,सर्दी-खाँसी,घाव आदि छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज घर में ही करती है जैसे मलहम पट्टी,बुखार टेस्ट आदि|वह गर्भवती माताओं का विशेष ध्यान रखती है निरक्षर
होने के कारण गाँव के महिलओं को अस्पताल के बारे में जानकारी नही है इसलिए अधिकतर महिलओं का डिलवरी गाँव में ही होता है मितानिन अस्पताल ले जाने के लिए बहुत कोशिश करती है परन्तु कोई नही सुनते,तो उनका डिलवरी घर में ही करा देती है|और कहीं मीटिंग बुलाने पर वहाँ सभी को ले जाती हैं,इस प्रकार वह गाँव की सेवा करती है|

Posted on: Jul 02, 2021. Tags: BASTANAR BUDHO CG MITANIN'S SERVICE

दृष्टि बाधित बच्चों का विद्यालय ;छोटे-छोटे बच्चों की भर्ती प्रक्रिया जारी है....

जिला-राजनंदगांव, छत्तीसगढ़ से विरेन्द्र गन्धर्व जी बता रहें है कि वहाँ करीब बीस सालों से उनकी आभिलाषा थी कि वहां दृष्टि बाधित बच्चों का विद्यालय स्थापित हो|अब वहां दृष्टि बाधित और दिव्यांगी बच्चों का विद्यालय है,जिसमें प्राथमिक कक्षा के छोटे-छोटे बच्चों की भर्ती प्रक्रिया जारी है, क्योंकि दृष्टि बाधित बच्चों की संख्या कम होती है इसलिए यहाँ सीट बहुत खाली है|संपर्क हेतू|@9091261436.

Posted on: Jun 30, 2021. Tags: C.G. IMPAIRMENT RAJNANDAGANV SCHOOL VISUAL

बने नहीं पायें हम ता अच्छा किरकेटर...भोजपुरी गीत

उत्तरप्रदेश से भरतलाल यादव एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं:
बने नहीं पायें हम ता अच्छा किरकेटर-
फंस गये नौकरी में तीन लाख दे कर-
देख के बेगारी हम तो इन्हयें सोचातानी-
अइहो नौकरी रहत ता फाई वाला फारम दी रानी...(AR)

Posted on: Jun 14, 2021. Tags: BHARATLAL YADAV BHOJPURI SONG UP

हे जग दाता विश्व विधाता हे सुख शांति के तन है...कविता-

जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से संध्या खलखो एक कविता सुना रही है:
हे जग दाता विश्व विधाता हे सुख शांति के तन है-
प्रेम में सिन्दू वीर के बिंदु-
दूर ददश्य विनाशनी है हे सुख शांति के तन है-
हे जग दाता विश्व विधाता हे सुख शांति के तन है...(AR)

Posted on: Jun 14, 2021. Tags: BALRAMPUR CG POEM SANDHYA KHALKHO

« View Newer Reports

View Older Reports »