गाँव में स्कूल के लिये आवेदन करते हैं, सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-नवापारा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं| नवापारा में प्राथमिक विद्यालय है| जो 2016 में बंद कर दिया गया है| उस समय वहां पर 80 बच्चे थे| वर्तमान में बच्चो की संख्या 106 हैं| स्कूल को शुरू कराने के लिये उन्होंने जिले के संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया है| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर स्कूल खुलवाने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118. संपर्क नंबर@8720822286.
Posted on: Jul 15, 2019. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
गाँव के पीने के पानी की समस्या है...मदद की अपील-
ग्राम-बट्टीगुडम, पंचायत-कृष्णा सागर, ब्लाक-भुर्गुमपाल, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडकाम इडमा बता रहे हैं| वे लोग छत्तीसगढ़ से आकर बसे हैं| बसे हुये 22 साल हो चुके हैं| गाँव में पानी की सुविधा नहीं है| निवासी 1 किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं| बारिश के समय बहाव का पानी मिल जाने से पानी पीने योग्य नहीं रहता, जिसके उपयोग से लोग बीमार पड़ते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर पीने के पानी की समस्या को हल कराने में मदद करें : सरपंच@9989546904. (पोडियम नारेंद्र कुमार)संपर्क नंबर@7893778321.
Posted on: Jul 15, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM PODIYAM NARENDRA KUMAR PROBLEM TELANGANA
गाँव में पीने के पानी की सुविधा नहीं है, लोग नदी, तालाब का दूषित पानी पीते हैं...
ग्राम-चंदेल रामापुरम, मंडलम-भुर्गुमपाल, जिला-भद्रदी कोठागुडम (तेलंगाना) से पोडियम नरेद्र कुमार और उनके साथी बता रहे हैं| गॉंव बसे 20 साल हो चुके हैं| लेकिन आज तक गाँव में पीने के पानी की सुविधा नहीं है| लोग पानी के लिये तालाब और नदी का उपयोग करते हैं| जिसका पानी दूषित होता है| पीने योग नहीं होता, जिससे लोग बीमार पड़ते हैं| गाँव में न बोरिंग लगा है| न ही सड़क बना है| समस्या को हल कराने के लिये लोग अधिकारियों के पास आवेदन देते हैं| लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं देते, जिससे आज भी समस्या बनी हुई है| लोग परेशान है|
Posted on: Jul 15, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM PODIYAM NARENDRA PROBLEM RAMAPURAM TELANGANA
जब ले लगे सरकारी सुविधा के आस रे...छत्तीसगढ़ी गीत-
सीजीनेट के साथी नरेश बुनकर एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
जब ले लगे सरकारी सुविधा के आस रे-
मोर गाँव के धरती हा मरगे पियास रे-
खातू दवाई खेत मा काट नई करत है-
का मंतर मारे हे मछरी नई मरत है-
कर लई किसनहा के का करे किसान रे-
बेरी-बेरी दौडा थे साहेब पटवारी रे-
बांध नहर बन गये खेती में नई है पानी...
Posted on: Jul 14, 2019. Tags: NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में सड़क नहीं है, लोगो का आवागवन और विकास बाधित होता है...
ग्राम-बट्टीगुडेम, पंचायत-कृष्नासागर, ब्लाक-भुर्गुमफाड, जिला-भद्रादी कोत्तागुडम (तेलंगाना) से संन्या से बता रहे हैं| गॉंव में रोड नहीं है| मेन रोड से गाँव की दूरी 15 किलोमीटर है| लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है| बच्चो को स्कूल जाने में दिक्कत होती है| गाँव में सड़क की सुविधा का न होना गाँव के विकास में एक बाधा है|
