कंपनी 6 माह का 20 लोगो का मजदूर भुगतान नहीं कर रही है...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-चोरभटी, थाना-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से विनायक राठौर बता रहे हैं| उन्होंने उडीशा में HV कंपनी में OPJP पावर प्रोजेक्ट में काम किया था| जिसका 6 माह का 20 लोगो का मजदूर भुगतान नहीं हुआ है| आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं | इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरों पर बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद कर करें : HR@8260570001, इंजिनियर@8789292361.
Posted on: Aug 30, 2019. Tags: ANUPPUR MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER VINAYAK RATHOUR
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे...गीत-
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पार्वती जन्माष्टमी के अवसर पर एक गीत सुना रही हैं :
मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे-
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे-
छोटो सो कन्हैयो मेरो बांसुरी बजावे-
यमुना किनारे देखो रास रचावे-
पकड़ी राधे जी की बइयाँ-
देखो घूमर घाले-
होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे...
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: ANUPPUR MP PARWATI SONG VICTIMS REGISTER
तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला...गीत-
ग्राम-छुलकारी, पोस्ट-पसला, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मंदाकनी मिश्रा एक गीत सुना रहे हैं:
तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला-
हमरे राम जी लला, हमरे श्याम जी लला-
तुम्हरे पिता दशरथ, हमरे जानी हो लला-
तुम्हरे एक पुरुष सी नारी हो लला-
तुम्हरे कौन-कौन गुण गायी हो लला...
Posted on: Aug 24, 2019. Tags: ANUPPUR MANDAKANI MISHRA MP SONG VICTIMS REGISTER
दाई दादा ला मोरे प्रणाम...गीत-
ग्राम-कपरिया, ब्लाक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पुष्पा एक गीत सुना रही है:
दाई दादा ला मोरे प्रणाम संगी साथी ला नमस्कार – शुभ्रांशु सर के चरन छू के करथो मै प्रणाम – ग्राम कपरिया के मै रहैया बड़का टोला मोर घर-
श्री मति पुष्पा बाई, पूरी जात है गा – श्री मति पुष्पा बाई,पनिका कास्ट है गा-
क्रांति शांति के सचिव बने हो गरिमा संगठन के सदस्य...
Posted on: Aug 18, 2019. Tags: ANUPPUR GEETA TEKAM MP SONG VICTIMS REGISTER
ऐरी बहनों पति धर्मो से रहिनो...दादरा गीत-
ग्राम-करौंदा टोला, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पुष्पा बाई एक दादरा गीत सुना रही हैं :
ऐरी बहनों पति धर्मो से रहिनो-
ऐरी बहनों अपने ससो को गाली मत देना-
ऐरी बहनों अपनी माता समझना-
ऐरी बहनों अपने ससुरो को गाली मत देना-
ऐरी बहनों अपनी पिता जी समझना-
ऐरी बहनों अपने जेठो को गाली मत देना-
ऐरी बहनों अपने भईया समझना...
