पुणे : मैं मजदूरी करने आया था, लेकिन लॉकडाउन में फंस गया हूँ, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

मधुकर कोल्हाड़े जामखेड तालुका, अहमदनगर के रहने वाले है, वे मजदूरी करने को पुणे आये थे लेकिन लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए है | उनके पास राशन नहीं है, खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9860589951
(167975)

Posted on: May 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MADHUKAR KOLHADE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

वागोली पुणे : लॉकडाउन में फंसी हूँ, खाने को राशन नहीं है, कृपया राशन दिलवाने में मदद करें...

नंदिता मर्सकोले जिला गोंदिया महाराष्ट्र की रहने वाली है लॉकडाउन में फंसी है पुणे वागोली केनाल पाटा काडूबाई नगर गली नम्बर 4 में | पुणे में वो जॉब कर रही थी लेकिन लॉकडाउन के कारण गाँव नहीं जा पा रही है और उनके पास राशन भी नहीं है | पुलिस थाने में गए थे वहां पर भी राशन नहीं मिला पंचायत में गए थे वहां भी नहीं मिला | उनको खाने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है | सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9637166814. (166849)

Posted on: May 12, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NANDITA MARSKOLE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण फंसे है, खाने की व्यवस्था नहीं हो रही है, घर भी आना चाहते है, कृपया मदद करें...

राजलाल कोल, दिनेश प्रसाद कोल बता रहे है कि ग्राम-नुस्की, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) के रहने वाले है मजदूरी करने को पुणे में गये थे लॉकडाउन के कारण कम्पनी भी बंद हो गई है और वे लोग वहीँ फंस गए है | उनके पास खाने पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं है |
बहुत समस्या हो रही है| वे लोग जल्द से जल्द घर जाना चाहते है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे है | संपर्क नम्बर@7869635596.(165884)

Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DINESH PRASAD KOL RAJLAL KOL SONG VICTIMS REGISTER

राशन के लिये गाँव में टोकन दिया गया है लेकिन हमें टोकन नहीं मिला, राशन दिलाने में मदद करें-

ग्राम-घूमन, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राम कैलाश कोल गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव को टोकन दिया गया है, इन्ही के बीच एक परिवार हैं जिसे राशन की समस्या है, लेकिन उन्हें टोकन नहीं मिला है, समस्या से परेशान सीला का कहना है वे अधिकारी के पास राशन के लिये आवेदन कर चुके हैं लेकिन राशन नहीं मिल रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7354671394. (165216) इम्पैक्ट हो गया हैं,

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP RAMKAILASH KOL REWA SONG VICTIMS REGISTER

मास्क और सेनेटाईजर उपलब्ध है लेकिन पंचायत में नहीं दिया गया है...

ग्राम-लोनी, पंचायत-छतैनी, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से हरिशंकर कोल बता रहे हैं कि सभी पंचायतो में मास्क और सेनेटाईजर का वितरण हुआ है, लेकिन हमारे वार्ड में नहीं दिया गया है, जबकि चीजें आ चुकी हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर पंचायत में मास्क और सेनेटाईजार वितरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9753121461.(165359)

Posted on: Apr 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM HARISHANKAR KOL MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »