पैसा पास होता तो चार चने लाते, चार में से एक चना तोते को खिलाते...बाल कविता

ग्राम-पेनकोड़ो, तहसील-कोइलीबेडा, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से रितिका गावड़े, रेशमा एक्का और मनीषा कडेयाम एक कविता सुना रहे हैं :
पैसा पास होता तो चार चने लाते-
चार में से एक चना तोते को खिलाते-
तोते को खिलाते तो टाँव-टाँव गाता-
टाँव-टाँव गाता तो बड़ा मजा आता-
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते-
घोड़े को खिलाते तो पीठ पर बिठाता...

Posted on: Aug 28, 2018. Tags: CHHATTISGARH KANKER POEM RITIKA GAWDE SAPANA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में 6 हैण्डपम्प है लेकिन एक भी हैण्डपम्प ठीक नहीं है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं देते हैं...

ग्राम-तारलकट्टा, ग्राम पंचायत-गोंडबिनापाल, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से अनवर, धन्नू और रमया वट्टी बता रहे है कि उनके गाँव में 6 हैण्डपम्प हैं उसमे से एक भी हैण्डपम्प सही नहीं है एक हैण्डपम्प ठीक होता है तो दूसरा हैण्डपम्प ख़राब हो जाता है| हम लोगो को दूसरे पारे से पानी लाना पड़ता है जिसमे 60 मकान है और 450 जनसख्या है उसके लिए उन्होंने पंचायत और तहसील ऑफिस में आवेदन किये है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्पो को ठीक करवाने में मदद करें: P.H.E.@9425569253. संपर्क सरपंच शंकर वट्टी@9424268523.

Posted on: Aug 27, 2018. Tags: ANVAR CHHATTISGARH DHANNU HANDPUMP KANKER RAMYA WATTI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: हल्दी वनों में पाई जाती है और घरो में भी लोग लगाते हैं, यह भोजन भी है और दवाई भी -

सीजीनेट जन पत्रकारिता जागरूकता यात्रा आज ग्राम-बईहा सालेभाट, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां बस्तीराम नागवंशी गाँव के गजेन्द्र सिंह वट्टी से बात कर रहे हैं जो उनको हल्दी के बारे में बता रहे हैं जो उनकी बाड़ी में लगा हुआ है वे बता रहे हैं कि हल्दी के पौधे को वे लोग जुलाई माह में लगाते हैं, और जब उसका पौधा सूख जाता है तो उसका कंद निकालते हैं, वही हल्दी है इस हल्दी का उपयोग खांसी होने पर दूध के साथ सेवन करते हैं, शादी में इसका लेप दूल्हा-दुल्हन के शरीर पर लगाते हैं, भोजन में भी उसका उपयोग होता है, चेहरे की फुंसिया दूर करने में भी उपयोग करते है, ये जंगल में पाया जाता है और लोग घरो में भी लगाते हैं |

Posted on: Aug 16, 2018. Tags: GAJENDRA SINGH WATTI KANKER CHHATTISGARH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

Scholarships for students and youth in Gondi : 15th August 2018 -

1. राष्ट्रीय स्तर-
7th ऑल इंडिया आर्ट कॉम्पिटीशन 2018-
2. राष्ट्रीय स्तर-
महिंद्रा ऑल इंडिया टैलेंट स्कॉलरशिप (एमएआईटीएस) 2018-
3.राष्ट्रीय स्तर-
आईडीबी अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2018-19-

Posted on: Aug 15, 2018. Tags: DINESH WATTI GONDI GONDI SCHOLARSHIP

रे लोयो रेले रेलोयो रेलाय...गोंडी रोपा गीत-

ग्राम-तालाबेडा, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गांव की निवासी सुलाखो, आलोसा, सईको और सुलियारी एक गोंडी गीत सुना रहे हैं, जिसे गांव की महिलाएं खेत में रोपा लगाते समय अपने मनोरंजन के लिए गाते हैं :
रे लोयो रेले रेलोयो रेलाय-
रे रेलो रे रेलो रेलाय रे रे रालो रेलाय-
रे लोयो रेले रेलोयो रेलाय...

Posted on: Aug 03, 2018. Tags: GONDI KANKER SAPNA WATTI SONG SULIYARI

« View Newer Reports

View Older Reports »