कैसी हो गई हैं गोंडी रे समाज...गीत-
सीजीनेट के साथी रावेन्द्रसाय उइके एक गीत सुना र आहे हैं, जिसे सादी के समय गया जाता है :
कैसी हो गई हैं गोंडी रे समाज-
धरम अपनो भूल गये-
मात पिता की रे सेवा भुला गये-
सो भूले हैं सेवा रे जोहारे-
धरम अपनो भूल गये-
कैसी हो गई हैं गोंडी रे समाज...
Posted on: Aug 22, 2019. Tags: RAVENDRASAI UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
सतरंगिया लहराय मोर बुढा देव...गीत-
जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से रावेन्द्रसाय उइके एक गीत सुना रहे हैं :
सतरंगिया लहराय मोर बुढा देव-
कोन मढ़ा है तेरो ठाना कोन है पूजन हार-
कोन करत है, तोर सुमरनी-
कोन करे गुडगान देवा मोरे-
सतरंगिया लहराय मोर बुढा देव-
साज मढ़ा है तेरो ठाना कोया पूजन हार...
Posted on: Aug 17, 2019. Tags: MP RAVENDRASAI UIKEY SEONI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गर्मी में लू से बचने के घरेलू उपाय-
जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राधेश्याम उईके गर्मी में लू से बचने के घरेलू उपाय बता रहे हैं| गर्मी में घर से बहार निकलते समय जेब में एक प्याज रखें| शरीर के संपर्क में रहने से ये गर्मी को कम करता है| दूसरा आम का पाना बनाकर सेवन करें| इससे शरीर की गर्मी कम होती हैं| और ये गर्मी के दिनों में मिल भी जाता है| तीसरा सूती वस्त्र पहने इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है| पानी का अधिक सेवन करे| इस तरह से छोटी-छोटी बातो को ध्यान में रखने से लू से बचा जा सकता है | राधेश्याम उईके@8349833080.
Posted on: Jun 06, 2019. Tags: HEALTH JABALPUR MP RADHESHYAM UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
बंसी बजा, बजा रे कन्हैया...गीत
ग्राम-लोहंदी, विकासखण्ड-मोहकेड़, जिला- छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से सीमा सरेयाम एक आरती गीत सुना रही है :
बंसी बजा...बजा रे कन्हैया-
बंसी बजौवा तो क्या देगी राधा – ले लेना रे मेरे माथे की बिंदिया – ले लेना रे मेरे नाक की नथनी – ले लेना रे मेरे कान की कुण्डल-
बंसी बजा ..बजा रे कन्हैया...
Posted on: Feb 10, 2019. Tags: JYOTI UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
हमें 270 के जगह 172 रूपये मजदूरी भुगतान किया जाता है, आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-भेलकछ, तहसील-प्रातापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कुमारी रामलीला उईके, कुमारी सोनावती उईके, राम बाई, फुलेश्वरी और फुलबसिया बता रही हैं वे वन विभाग में काम करते हैं, उनके सांथ 40 लोग काम करते हैं, जिसमें एक दिन का 172 रुपये के हिसाब से मजदूरी मिलता है, उनका कहना है कि हमें 270 रुपये के हिसाब से काम कराया जाता है और 172 रुपये दिया जाता है, इसके लिए उन्होंने विभाग में अपनी बात को रखा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा बढ़ाने के लिये निवेदन करें जिससे मदद हो सके :
दरोगा@9165954432, वन विभाग@9754260551, कलेक्टर@9826443377. रामप्रकाश@7771920866.
