मै वृद्धावस्था पेशन के लिये आवेदन करता हूँ, लेकिन अधिकारी ध्यान नही देते...मदद की अपील-

केनापारा, ग्राम पंचायत-कुदरगढ़, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयसाय बता रहे हैं, उन्हें वृद्धावस्था पेशन नही मिल रहा है| वृद्धावस्था पेंशन के लिये उन्होंने दो बार आवेदन पत्र जमा किया, लेकिन उस पर कोई काम नही हो रहा है| उनका कहना है, शासन की योजना है, हमें मिलना चाहिये| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@8458973106, सचिव@9131243925. संपर्क नंबर@7999972191.

Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG JAYSAI ODGI OLD PENSION ROOPLAL| MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER AGE

ढोल बाजे ढोलकी, मजीरा बाजे करताल…डोमकच्छ गीत-

ग्राम-दुधवापारा, पंचायत-भकुरा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोन कुवर शादी के अवसर पर गया जाने वाला एक डोमकच्छ गीत सुना रही हैं :
ढोल बाजे ढोलकी, मजीरा बाजे करताल-
राम लक्षमन पूजा करे ढोलकी के बाजा-
खोला खोला लोलो हमार ढोलकी के बाजा-
ढोल बाजे ढोलकी, मजीरा बाजे करताल…

Posted on: Feb 20, 2019. Tags: CG DOMKACHCHH ODGI ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

हमारे गांव में आज से पूर्व भक्तों का वास था, लोग सात्विक भोजन करते थे...

ग्राम-हाटपानी, पंचायत-भाड़ी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से फुलेश्वरी और राघो बता रही हैं वे पंडो समुदाय से हैं | आज से पूर्व गांव में लोग खाने में मांस मदिरा का सेवन नही करते थे | लेकिन अब समय बदल चुका है | लोग मांस मदिरा का सेवन करने लगे हैं | समाज में भक्ति को त्यागकर लोग बुराई की तरफ बढ़ रहे हैं | उनका कहना शराब बंद होगा या नही ये मालूम नही है लेकिन उनके हांथ में होता तो वे समाज में बदलाव लाते | उनके पिता एक भक्त थे, नाम बलदेव था | भगत समुदाय सफेद सूती वस्त्र पहनते थे | पहले महुआ का उपयोग खाने के लिये करते थे लेकिन आज महुवा का उपयोग कर शराब पीते हैं और विवाद करते हैं, जिससे पारिवारिक रिश्ते खराब होते हैं |

Posted on: Feb 18, 2019. Tags: CG ROOPLAL MARAVI SONG STORY SURAJPUR VICTIMS REGISTER

जियत जागत मन के बाजे, धाम बरोबर होथे...कविता-

ग्राम-कुसमुसी, ब्लाक-भईयाथान, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ऋतू पैकरा और बिंदिया पैकरा एक कविता सुना रहे हैं :
जियत जागत मन के बाजे, धाम बरोबर होथे-
एक सन आजादी के सौ जनम बरोबर होथे-
जेखर चेथी मा जुड़ा कस माढे रथे गुलामी-
जेन जोहारे बैरी मन ला घोलंड के लामा लामे-
नाव ले जादा जग मा ओखर होथे के बदनामी-
अइसन मन के जिंदगी बेशरम बरोबर होथे...

Posted on: Feb 15, 2019. Tags: BHAIYATHAN CG POEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गांव में कई मुलभुत सुविधाओं का अभाव है आवेदन करने पर कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-दुधवा, पंचायत-भकुरा, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लीलावती, लछ्वन बाई, सुखमन, राम बाई और देवती बाई बता रहे हैं कि उनके गांव में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है | गांव में सड़क नहीं है | लाईट नहीं है | भकुरा और दुधवा के बीच आने का साधन नहीं है | गांव में 65 घर हैं जो इस समस्या से पीड़ित हैं | समस्याओं के निराकरण के लिए निवासी पंचायत और ग्राम सभा में आवेदन करते हैं | पर उस कोई सुनवाई नही हो रही है | इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले सभी सांथियो से निवेदन कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गांव में मूलभूत सुविधायें दिलाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, PHE@9589733942, 6264117502. संपर्क नंबर@7697080920.

Posted on: Feb 14, 2019. Tags: CG ODGI PROBLEM ROOPLAL MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »