जो साधन था उससे 2 माह गुजारा हुआ, अब साधन ख़त्म हो चुका है, मदद करें...
खांडवे नगर, पुणे, महाराष्ट्र से राजेंद्र बता रहे हैं वे सोलापुर जिले के रहने वाले हैं, वे पुणे में किराये के मकान में रहते हैं, लॉकडाउन के कारण उन्हें दिक्कत हो रही है, उनके पास जो पैसा था, उससे 2 माह तक गुजारा किये, अब उनके पास कुछ नहीं बचा है, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, राशन नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8956289059. (168262)
Posted on: May 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE RAJENDRA RATHOUR SONG VICTIMS REGISTER
काम के लिये आये थे, खाने की समस्या हो रही है, पैसे नहीं हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं...
नगर रोड, लोनीकंद, पुणे, महाराष्ट्र से लक्ष्मी राठौर बता रही हैं, लॉकडाउन के वजह से उनका काम बंद है, वे सोलापुर जिले निवासी हैं, वे काम करने के लिये पुणे गये थे, लॉकडाउन में फंस गये हैं, परिवार के साथ हैं, 5 सदस्य हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही हैं, मकान किराये के लिये पैसे नहीं है, वे परेशान है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7378806529. (166784)
Posted on: May 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LAKSHMI RATHOUR MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER
Impact : कूड़ा हटाने के बाद मोहल्ला, चौराहा साफ हो गया है...
नगर पंचायत-जेतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बबलू राठौर बता रहे हैं कि वार्ड क्रमांक 13 में चौराहों, गलियों में कूड़ा पड़ा था जिससे गंदगी हो रही थी, बीमारी का खतरा बढ़ रहा था, उन्होंने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन उस पर कारवाही नहीं हो रही थी तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके 3 दिन बाद समस्या का निराकरण हो गया, सफाई हो चुकी है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी मदद की : संपर्क नंबर@7354607959.
Posted on: Mar 27, 2020. Tags: ANUPPUR BABLU RATHOUR IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
गली चौराहे में गंदगी है सफाई के लिये आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...
जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे हैं उनके इलाके में वार्ड क्रमांक 13 मे चौराहों पर कचरा फैला है गंदगी है, चौराहों में हैण्डपंप लगा है लेकिन वहां नहानी कोई व्यवस्था नहीं की गयी है, लोगो को महिलाओं को खुले में नहाना पड़ता है, वार्ड में सफाई वाली गाड़ी नहीं आती है जिससे कूड़ा इकट्ठा होते रहता है, इन समस्याओं को लेकर निवासी बबलू राठौर द्वारा विभाग में 19 मार्च को आवेदन किया गया है, लेकिन अभी तक विभाग द्वारा कोई कारवाही नहीं की गयी है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : कलेक्टर@7587066200, नगर पालिका COM@9770862066, संपर्क नंबर@7354607959.
Posted on: Mar 24, 2020. Tags: ANUPPUR MP NATTHULAL RATHOUR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद समस्या का निराकरण हुआ-
ग्राम-चोरभटी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से नत्थूलाल राठौर बता रहे हैं, उनकी पत्नी शशि मिश्रा द्वारा फरवरी माह 2011 से माँ दुर्गा स्वसहायत समूह चलाया जा रहा था जिसमे वे अध्यक्ष पद पर रहकर काम कर रही थी, जिसमे वे मध्यान भोजन कराने का काम करती थी सितंबर 2011 तक उन्होंने समूह का संचालन अपने लागत से किया जब 8 माह बाद समूह का पैसा आया तो सचिव सुशीला राठौर द्वारा पैसा हड़पने के नियत से शशि मिश्रा पर झूठा शिकायत किया गया| जिसमे 24-01-2012 को जिला पंचायत से जांच के आदेश जारी हुये लेकिन आदेश का पालन नहीं हुआ, 07-03-2012 को दूसरा आदेश जारी कराकर अध्यक्ष बदलकर समूह का पैसा हड़प लिया गया उन्होंने कई बार जांच के लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन सही से जांच नहीं हो पा रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे सीजीनेट के मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7893778321.
