आँखों की देखभाल कैसे करें...

हरदौहा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजना वर्मा आँखों की देखभाल कैसे करें बता रही हैं, सुबह उठने के बाद और सोने से पहले मुँह और आँखों को साफ़ पानी से धोयें| हमेशा साफ और अपना तौलिया ही उपयोग करें, गंदे हांथो से आँखों को न छुएं और चहरे अस पास मक्खियां नहीं बैठने देना चाहिये| पालक, गाजर, सरसों, चना, सीताफल, पपीता आदि का उपयोग करें| तीर कमान, गिल्ली डंडा जैसे खेल नहीं खेलें| फटाकों व चमकते सूर्य की ओर न देखें| आँखों में कुछ चला जाये तो तुरंत ठंडे व साफ़ पानी से धोयें और यदि कचरा साफ़ नहीं होती है तो नज़दीकी क्लीनिक में आँखों का चेकअप करवायें| पढ़ते लिखते समय 35 से.मी. की दूरी बनाकर रखें तथा चलती गाड़ियों में कभी पढने की कोशिश न करें क्योंकि आँखों पर ज़ोर देना पड़ता है|

Posted on: Jan 17, 2020. Tags: HEALTH MP RANJANA VERMA REWA SONG VICTIMS REGISTER

कोयावंसी कोयतुर आंदुर, दाई न विनय के जागा...गोंडी सुमरनी गीत-

ग्राम-कौड़िया, तहसील-पांडुना, जिला-छिंदवाडा (मध्यप्रदेश) से रंजना उईके एक सुमरनी गीत सुना रही हैं :
कोयावंसी कोयतुर आंदुर, दाई न विनय के जागा-
लिंगो न विनय के जागा-
बड़ा हो दाई कछारगढ़ से बिगड़ी ही मा बनी की-
तैतीस करोड़ देवता ला माता कली कंकाली दाई-
गोंडी वंस ता बूढी माता बड़ा सदा सा दाई-
गोंडी वंस ता बूढी माता मावा सदा सा दाई...

Posted on: Aug 04, 2018. Tags: CHHINDWADA GONDI MP RANJANA UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

रे रे लोया रेला रे रे लोयो रे रे लोयो रे रे लोया रे रे ला...गोंडी लोकगीत

ग्राम-दरभाटोला,तहसील-भामरागढ़,जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से श्यामलाली, सुमिता अनिता, सुनीता, शांति गोंडी भाषा में आदिवासी लोकगीत सुना रहे हैं :
रे रे लोया रेला रे रे लोयो रे रे लोयो रे रे लोया रे रे ला-
गिलिर-गिलिर टोंढा मोदोल लेवा टोंढा येलो कोया काय-
पिल्ला पुगार लेवा काया,वाडा इंगा व्यका वाडा इंगा येलो...

Posted on: Jul 30, 2018. Tags: SONG Sukhranjan Usendi VICTIMS REGISTER

हो जोहार-जोहार फतवा, मुंडिया नीके जोहार लागे रे...गोंडी गोटुल गीत

ग्राम-कूरमावेड़ा, तहसील-एटापल्ली, जिला-गढ़चिरौली, महाराष्ट्र से सुखरंजन उसेंडी गाँव के युवक-युवतियों द्वारा गोटुल में नृत्य के दौरान गाए जा रहे गोंडी गीत की रिकॉर्डिंग कर रहे हैं. गीत में आदिवासी समाज के युवक-युवती अपने देवताओं की स्तुतिगान कर रहे हैं :
हो जोहार-जोहार फतवा, मुंडिया नीके जोहार लागे रे-
हो जोहार-जोहार फतवा, मुंडिया नीके जोहार लागे रे...

Posted on: Jul 28, 2018. Tags: Sukhranjan Usendi

हमारे पारे का हैण्डपम्प एक सप्ताह से ख़राब है, हम लोग 2 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे है...

ग्राम-कोटिया, पोस्ट+थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से छोटू, जीतन पोया, निरंजन पोया, राजूराम टेकाम बता रहे है कि उनके वार्ड क्रमांक 12 में हैण्डपम्प एक सप्ताह से ख़राब पड़ा हुआ है उसके कारण 2-3 किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे है और हैण्डपम्प सुधरवाने के लिए उन्होंने वार्ड पंच के पास शिकायत किये है लेकिन अभी तक नहीं बना है और उनके वार्ड में लगभग 25-30 घर है और उनका कहना अगर हैण्डपम्प बन जाता तो हम लोगो को पानी पीने में सुविधा होती| इसलिए इन अधिकारियो से बात कर हमारी समस्या का समाधान करवाने में मदद करें: P.H.E.@@9425934247, कलेक्टर@07775266117. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8357027781. धनसाय मरावी@7354620356.

Posted on: Feb 14, 2018. Tags: CHOTU JITAN POYA NIRANJAN POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »