स्वागत स्वागत है अतिथि की स्वागत है...गीत-
पारस कुमार यादव एक स्वागत गीत सुना रहे हैं:
स्वागत-स्वागत है अतिथि की स्वागत है-
फूलो की हार अतिथि को पहनायें-
उनके मन में प्यार के दीप जलायें-
मौसम बड़ा पुराना है दिल कितना मस्ताना है-
चाहते हैं क्या अशीष दुआ वातावरण पुलकित हुआ-
फूलो की भांति खिला रहे आनंद आपके दर्शन पाके पुलकित हो गया मन-
स्वागत-स्वागत है अतिथि की स्वागत है...
Posted on: Feb 14, 2020. Tags: PARASH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा...गीत-
ग्राम-कोड़, पोस्ट-धनरा, थाना-दिनारा, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमार पारस एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा-
ये शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा-
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने है प्राण गवाये-
कुछ याद उन्हें भी कर लो कुछ याद उन्हें भी कर लो-
जो लौट के घर ना आये जो लौट के घर ना आये-
ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा आँख में भर लो पानी-
जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो क़ुरबानी...
Posted on: Jan 08, 2020. Tags: AKHILESH KUMAR PARAS MP SONG VICTIMS REGISTER
राशनकार्ड में बच्चो का नाम नहीं जुड़ने से स्कूल में दिक्कत होती है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती..
ग्राम-नवगोई, पोस्ट-रघुनाथ नगर, तहसील-वाड्रफ नगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से राजपति सिंह परस्ते बता रहे हैं कि उनका राशनकार्ड बना है| जिसमे उनके बच्चो का नाम नहीं जुड़ा है, उन्होंने कई बार ग्राम सभा और सचिव, सरपंच के पास आवेदन किया| लेकिन नाम नहीं जुड़ा| स्कूल में राशनकार्ड की फोटो कॉपी की मांग करते हैं| लेकिन राशनकार्ड में नाम नहीं जुड़े होने के कारण दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: कलेक्टर@9479118118, SDM@9424185735, तहसीलदार@9425563038, सचिव@9617494180. संपर्क नंबर@9669480733.
Posted on: Mar 17, 2019. Tags: BALRAMPUR CG RAJPATI SINGH PARASTE RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER
मन धीर धरो, घबराओ नहीं...भक्ति गीत
जिला-शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमार पारस एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:
मन धीर धरो घबराओ नहीं-
भगवान मिलेगें कभी न कभी-
गंगा में मिले यमुना में मिले-
सरयू में मिलेगें कभी न कभी-
मन धीर धरो घबराओ नहीं...
Posted on: Aug 28, 2018. Tags: AKHILESH HINDI KUMAR MP PARAS SONG VICTIMS REGISTER
अंध विद्यालय में नामांकन की आखिरी तारीख 12 अगस्त है, पर प्रक्रिया अभी तक शुरू नही हुई है...
ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमार पारस बता रहे हैं उनके वहां माधव अंध आश्रम है, जो एक अर्ध शासकीय नेत्रहीन विद्यालय है, 12 वी कक्षा तक है, जिसमे अभी तक नामांकन फॉर्म नही भरे जा रहे हैं जबकि 12 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख है, इसके लिए उन्होंने फॉर्म प्रबंधक के पास आवेदन किया, आधिकारिक पोर्टल नही चल रहा, नामांकन भरा जा रहा है बोलकर बच्चो को गुमराह कर रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : प्राचार्य@9425717744, संयुक्त संचालक@9425136317. संपर्क नंबर@7024933097.
