पट्टे में दूसरे का नाम चढ़ा दिया है, कृपया मदद करें-

अमृतलाल यादव, ग्राम पंचायत-बिलवी, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से अपनी कहानी बता रहे हैं कि, ये बहुत परेशान हैं इनके जमीन का नामाकंन नहीं हो रहा है| पटवारी द्वारा इनके पट्टे में किसी और का नाम चढ़ा दिया गया है| इनका कहना है बार-बार तहसील में आवेदन कर रहे हैं परंतु कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं| और तहसीलदार इन्हे बार-बार ऑनलाइन व सुधार के लिए कहते हैं| गरीब व्यक्ति से पैसे मांगते हैं कहाँ से दें| इस लिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील की अपील कर रहे हैं दिए गये नंबरों पर बात कर के इस समस्या को समाधान कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9977741285, कलेक्टर @9425253531, सरपंच@84629446066.

Posted on: Jan 26, 2022. Tags: CG ENROLMENT KORIYA LAND PROBLEM

IMPACT :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् पानी की सुविधा हो गयी है-

सीताराम कोरी, ग्राम-अदवा, पोस्ट-उसरी, रीवा (मध्यप्रदेश) से बता रहे हैं उनके गांव के वार्ड क्र. 10 में हैंडपंप खराब था| जिसके लिए इन्होंने शिकायत दर्ज करवाया था| इसके बाद हैंडपंप को 6/1/2022 को बना दिया गया| हैंडपंप से 100 घर के लोग पानी पीते हैं| गाँव के सभी लोग खुश हैं और सीजीनेट के श्रोताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं| अधिक जानकारी के संपर्क नंबर@8257998546.

Posted on: Jan 25, 2022. Tags: IMPACT MP REWA SEETARAM KORI STORY

स्वास्थ्य स्वर : मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| अपामार्ग के बीजो को चावल की तरह पकाकर खाने से भूख कम हो जाती है| जिससे चर्बी कम होने लगती है| दूसरा पालक के 25 ग्राम रस में 50 ग्राम गाजर का रस मिलाकर पीने से मोटापा कम करने में लाभ हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Jan 01, 2022. Tags: CG DEPARTMENT HELTH KEDARNATH PATEL KORIYA

मेरे प्यारे दोस्तों सफाई सीखो...गीत-

उरुमदुगा, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से पूनम देवांगन एक गीत सुना रही हैं:
नाख़ून साफ नही करोगे बीमार पड़ोगे-
मेरे प्यारे दोस्तों सफाई सीखो-
जीभी साफ नही करोगे बीमार पड़ोगे-
मेरे प्यारे दोस्तों सफाई सीखो-
कपडा साफ नही करोगे बीमार पड़ोगे-
मेरे प्यारे दोस्तों सफाई सीखो-
दांत साफ नही करोगे बीमार पड़ोगे...

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: CG KORIA PUNAM DEVANGAN SONG

बवासीर के कारण मल द्वार मे होने वाली खुजली को दूर करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल मल द्वार मे खुजली होने पर घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| जानने के लिये संदेश सुने| अधिक जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Dec 17, 2021. Tags: CG HEALTH KEDARNAH PATEL KORIYA

« View Newer Reports

View Older Reports »