हमारे गाँव में पानी की बहुत समस्या है, 10 साल से पानी की टंकी लगी है, पाइप नहीं लगा है...
ग्राम-जिरोहा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से सुषमा देवी के साथ अंजू कोल है जो बता रही ही कि जिरोहा आदिवासियों की बस्ती है उनको पानी की बहुत समस्या हो रही है और वहां पर 10 साल से एक पानी की टंकी लगी है लेकिन उसका पाइप आज तक नहीं बिछाई गई है | गाँव के लोग पानी के लिए बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9584924872. PHE@7047603066, 9425173278. (172374)
Posted on: Jul 31, 2020. Tags: ANJU KOL REWA MP SONG SUSHMA DEVI VICTIMS REGISTER WATER PROBLEM
Impact : मुझे राशन की समस्या हो रही थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद राशन मिल गया है...
मंडावली दिल्ली से छोटी देवी बता रहे हैं कि लॉकडाउन के कारण राशन की बहुत दिक्कत हो रही थी तो सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के एक महीने बाद उनको राशन मिल गया | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रही है जिन्होंने उनकी मदद की |
Posted on: Jul 26, 2020. Tags: CHHOTI DEVI DELHI RATION IMPACT SONG VICTIMS REGISTER
भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा...देश भक्ति गीत-
जिला-रीवा मध्य्रप्रदेश से आरती देवी कोल कक्षा 9 वी की छात्रा एक देश भक्ति गीत सुना रही है:
भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा-
इसी में गंगा इसी में यमुना – यहां है सरल तुम्हारा प्राणों से प्यारा-
भारत देश हमारा प्राणों से प्यारा-
इसी में सूरज इसी में चंदा-
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: ARTI DEVI KOL BHAKTI SONG REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
तिलक अभी थोड़ी है...तिलक गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक तिलक गीत सुना रही हैं:
बन्ना तो आया बिहा से-
तिलक ससुराल से, तिलक ससुराल से-
तिलक अभी थोड़ी है-
बन्ना के बाबू उलटा पलटा-
तिलक लौटा दो, तिलक लौटा दो-
तिलक अभी थोड़ी है-
बन्ना के चाचा उलटा पलटा...(AR)
Posted on: Jul 21, 2020. Tags: MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER
कि जोड़ी अमर करय भगवान...गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
आज बन्नी के लगन लगत हैं-
जुटे सभी मेहमान-
कि जोड़ी अमर करय भगवान-
बन्नी के पापा पंडित ढूंढे-
मामा देय वरदान-
कि जोड़ी अमर करय भगवान-
भोलेनाथ की महिमा देखय माँ का आशिर्वाद... (AR)
