मांगी मांगी फलवा के दौरा सजवनी...गीत-

ग्राम-परसौना, जिला-सोनभद्र, उत्तर प्रदेश से गुड्डू भारती एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, “मांगी मांगी फलवा के दौरा सजवनी” |
मांगी मांगी फलवा के दौरा सजवनी-
दिहले बालक जुठीयाय-
अब कैसे करब माई तोहरो बरतिया-
माई हो कुछहू समझ नहीं आयी-
अब कैसे करब रउवा छठी हम पुजायी... (AR)

Posted on: Mar 05, 2021. Tags: GUDDU BHARATI SONBHADRA SONG UP

वर्ष 2000 से आंगनवाडी भवन के नहीं बना है, कृपया बनवाने में मदद करें-

ग्राम-अतरिया खुर्द, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से भरत साहू बता रहे हैं| गाँव में आंगनवाडी की समस्या हैं| वहां वर्ष 2000 से आंगनवाड़ी संचालित है| लेकिन आज तक भवन का निर्माण नहीं हुआ है| उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया है| लेकिन आज तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं, कि अधिकारियों से बात कर आंगनवाडी भवन बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9479118118, CEO@9310245077, संपर्क नंबर@8085068033.

Posted on: Aug 18, 2019. Tags: BHARAT SAHU CG KABIRDHAM PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

फरिश्तों में ख्वाहिश नहीं, जानवरों में अक्ल नहीं...श्लोक

ब्लाक-मयोरपुर, तहसील-दुद्धी, जिला-सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) से रामदीप भारती एक श्लोक सुना रहे हैं :
फरिश्तों में ख्वाहिश नहीं, जानवरों में अक्ल नहीं-
मगर इंसान में दोनों होती हैं-
अगर इंसान अक्ल को दबा दे तो वह जानवर हो जाए-
ख्वाहिश को दबा दे तो वह फरिश्ता हो जाए-
दुनिया की दौलत खुदा उसे ही देते हैं जिसे वह पसंद नहीं करते-
लेकिन ईनाम की दौलत उसे ही देते हैं जिसे वह पसंद करते हैं...

Posted on: Sep 25, 2018. Tags: DUDDHI POEM RAMDIP BHARATI SONBHADRA SONG UP VICTIMS REGISTER

सब्जी में आलू का, जंगल में भालू का बड़ा ही महत्व हैं... कविता-

ग्राम-जामपानी, पोस्ट-लिलासी, तहसील-दुर्भी, जिला-सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) से रामदीप भारती एक कविता सुना रहे हैं :
सब्जी में आलू का, जंगल में भालू का बड़ा ही महत्व हैं-
चट्टानों में सैन का, जानवरों में बैल का-
घर के लिए खपरैल का, बड़ा ही महत्व है-
राजनीति में नेता का, फलो में पपीता का-
पुस्तको में कविता का बड़ा ही महत्व है-
तकनीकी में टीवी का, रिश्तों में बीबी का...

Posted on: Sep 22, 2018. Tags: POEM RAMDIP BHARATI SONBHADRA SONG UP VICTIMS REGISTER

हमारें गांव से 5 किलोमीटर तक रोड बहुत ख़राब है, बोलने पर कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-लावाघोघर, पंचायत-घघरा, तहसील-भरतपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से गुंजन यादव बता रहे है कि उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है बरसात का दिनों में रोड बहुत तहस नहस हो जाता है कोई भी गाड़ी चल नही पाती है. 8 साल पहले रोड बना हुआ है| 4-5 किलोमीटर दूर तक रोड बहुत ख़राब है | 300-400 की जनसंख्या है| उसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत और CEO को आवेदन दिए थे | कोई सुनवाई नहीं हो रही है आने जाने में बहुत दिक्कत होती है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर रोड बनवाने में मदद करें: C.E.O@7999354314, कलेक्टर@9111670003. गुंजन यादव@9165081193.

Posted on: Sep 12, 2018. Tags: BHARATPUR CG GUNJAN YADAV KORIYA ROAD SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »