35 किलो का राशन कार्ड बना है लेकिन 10 किलो राशन मिलता है, प्रधानमंत्री आवास की मदद भी नहीं मिली...
ग्राम-बेगान टोला, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से चमरू सिंह टेकाम बता रहे हैं उनके परिवार में 5 सदस्य हैं और 10 किलो राशन मिलता है, जबकि राशन कार्ड 35 किलो का बना है, इस संबंध में शिकायत करने पर अधिकारी बोलते हैं खाद्यान्न नहीं आया है, अगली बार हो जायेगा, लगभग 2 साल से ये समस्या है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें, उनको प्रधानमंत्री आवास की मदद भी नहीं मिली है | केरल मज़दूरी करने गए थे पर प्रवासी मज़दूर का कार्ड भी नहीं बना है उनको सरकार से 1000 रू मासिक की मदद मिलती है : संपर्क नंबर@8435867957. सचिव@9162390810/8458863514/6269160035, CEO@6989659087. (171065) (AR)
Posted on: Jul 12, 2020. Tags: DINDORI MP PDS PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
ये बूझो बूझो आँख न आवय देवानी...गीत-
ग्राम-सरई, पोस्ट-चंदरानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
ये बूझो बूझो आँख न आवय देवानी-
बरसय कंवरा भी लाल पानी जी-
तवा के ऊपर रोटी चढ़ाय-
रोटी धर के बकुला खाय जी-
तवा के ऊपर रोटी चढ़ाय-
रोटी जरगये आगी खाये जी... (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही है...कृपया मदद करें-
ग्राम-बरटोला, पंचायत-महोतरा, ब्लाक-करंजिया, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार को 74 वर्षीय धनीराम पट्टा बता रहे हैं कि उनको वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, उन्होंने इसके लिये शिकायत किया है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर / मनोहर सिंह धुर्वे@9691283362. सचिव@9644621260. (171174) (AR)
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: DINDORI MP PENSION PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
3 माह पहले किराना दूकान में आग लगने से जल गया है, शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती है...
ब्लॉक-बजाग, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से गंगाराम अहिरवार बता रहे हैं कि ग्राम हर्रा में इनका एक छोटा स किराना दुकान था जिसमे 24 अप्रैल को आग लग गया जिसके कारण लगभग 3-4 लाख का सामान पूरी तरह से जल गया अब वहाँ कुच्छ नहीं बचा इसकी कम्पलेंन डिंडोरी थाना में दर्ज करवाए और गाँव के सरपंच-सचिव व् पटवारी को भी सूचना दिए जो मौके पर आकर पंचनामा बनाये लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ न ही कोई मदद मिली इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते हैं कि सम्बंधित अधिकारीयों से बात करके मदद किया जाये ताकि छान-बीन करके कार्यवाही किया जाये ताकि इन्हें कुच्छ मदद मिल सके: सम्पर्क नंबर @9752546534 कुमार सत्यम SDM @8447849004 (171176) CS
Posted on: Jul 11, 2020. Tags: BAJAG DINDORI MP GANGARAM AHIRWAR PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
बैगा जैसे पिछड़ी जनजाति के लिए अभिनव पहल योजना का लाभ नहीं मिला है, दिलाने में मदद करें...
खुरखुशियान टोला, ग्राम-अतरिया, गाड़ासरई के पास जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से धनियाबाई बता रही हैं कि विशेष पिछड़ी जनजाति जैसे बैगा लोगों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा अभिनव पहल योजना के अंतर्गत 1000 देने की घोषणा की गयी थी जो उन्हें नहीं मिली है, वे बैगा जाति से है, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबर पर संपर्क कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@6263304706. कलेक्टर@6266562657. (171133) (AR)
