आवेदन पत्र में नाम गलत हो गया है, सुधार के लिये आवेदन करते हैं लेकिन अधिकारी सुनते नहीं-
ग्राम-फुलमजरा, पोस्ट-कोनी, थाना-अतरैला, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विजय बहादुर यादव बता रहे हैं, किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन किसानो के पास एक एकड़ से कम भूमि है उनको पैसा मिलना है, इस संबंध में उन्होंने आवेदन पत्र अधिकारी के पास जमा किया है, जिसमे उनका नाम गलत हो गया है, जिसके सुधार के लिये वे कई बार अधिकारी के पास आवेदन कर चुके हैं लेकिन अधिकारी उसमे कारवाही नहीं कर रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर अधिकारी से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@9558033040. पटवारी@9589078640.
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: KISAN SAMMAN NIDHI YOJANA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER VIJAY BAHADUR YADAV
Impact : पानी की समस्या थी, हैण्डपंप ख़राब था, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सुधार हो गया...
ग्राम-दलदहा, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अक्षयलाल आदिवासी बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की समस्या थी जिस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया था, जिसके बाद उनकी समस्या हल हो गयी है इसलिये वे मदद करने वाले सभी सहयोगी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9522117916.
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: AKSHAYLAL ADIVASI IMPACT STORY MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
तीन हफ्ते पहले हैदराबाद से घर वापस आ गये पर घर में राशन की समस्या है, कृपया मदद करें...
ग्राम डभौरा बस्ती, वार्ड क्रमांक 4, जिला रीवा (मध्यप्रदेश) से महेश कुमार वर्मा पिता संगमलाल वर्मा बता रहे हैं कि हैदराबाद शहर में काम करने के लिए गये थे लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण अभी तीन हफ्ते पहले घर वापस आ गये हैं | आने के पहले मेडिकल जाँच भी करवाया गया किसी प्रकार का कोई लक्षण नही है पर घर में गरीबी के कारण राशन दाल पैसों की बहुत समस्या है एक हजार रुपये मांग कर रहें है जो सरकार ने वादा किया था | सीजीनेट सुनने वालें साथियों से अनुरोध कर रहें है राशन और की व्यवस्था कराने में मदद करें. संपर्क@8827549835 RK
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MAHESH KUMAR VARMA REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
हम मजदूर बाहर से वापस लौटे हैं, एक हज़ार मदद नहीं मिली, कृपया जल्दी काम शुरू कराइये...
ग्राम अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामप्रकाश बता रहा है दिल्ली लक्कड़पुर फ़रीदाबाद में काम करने के लिए गया था लेकिन लॉकडाउन लगने के कारण घर वापस आना पड़ा| हमारे पास राशन के लिए कोई रूपया नही है और कोई रोजगार भी नही है | शासन के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को खाता में एक हजार रुपये ट्रांसफर करने का दावा किया है जो अभी तक हम लोगो को नही मिला प्रवासी मज़दूर है जो एक हजार रुपये मांग कर रहें है और साथ में गाँव में राहत काल रोजगार शुरू करें जिससे हम मजदूरी कर सके| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध कर रहे है दिए गये फ़ोन नंबर पर बात कर समस्या का समाधान कराने में मदद करे. CEO@9407803480. संपर्क@7509410973 RK
Posted on: Jun 15, 2020. Tags: CORONA PROBLEM RAMPRAKASH REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
हमें निःशुल्क भोजन और गाँव में काम दिया जाए हम फिर से परदेश काम करने नहीं जाना चाहते...
ग्राम-अंसरा, पंचायत-छतैनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा(मध्यप्रदेश) से सरोज देवी आदिवासी अपनी समस्या से अवगत करा रही हैं, वे बता रही हैं कि वह लॉकडाउन में हरियाणा में फंस गई थीं खाने को कुछ नहीं था एकाध दिन के लिए तो लोगों ने मदद की फिर बड़ी मुश्किल से पैदल चलकर 8 दिनों में 1000 किलोमीटर की दुरी तय करके उत्तरप्रदेश पहुंचे फिर पुलिस ने गाँव पहुंचाया | हाथ पाँव फूल गए, पैर में छाले पड़ गए | सरकार ने 1000 रू देने का वादा किया था वह भी नहीं दिया है हम चाहते हैं कि हमें निःशुल्क भोजन और काम दिया जाए हम फिर से परदेश काम करने नहीं जाना चाहते : सी.ई.ओ@9407803480.सरोज देवी@9335982494. (169739) NP
