स्वास्थ्य स्वर : कान दर्द का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय कान दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं, महुआ के पेड़ पर उगने वाला पौधा रसना जो रस्सी की तरह लिपटा रहता है, उसके पत्ते को लेकर आग में गर्म कर लेना है, उसके बाद मसलकर उसका रस निकाल लेना है और गुनगुना रहने पर कान में डालना है, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सीत पित्त बिमारी का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय सीत पित्त बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, इमली के पेड़ की छाल को जलाकर राख बना लें और ग्रषित स्थान में लगायें इससे लाभ हो सकता है, ठण्डा गर्म नहीं खाना है, इससे बचना है, ठण्डा गर्म खाने या पीने से ये समस्या होती है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 25, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

45 दिन से बोर ख़राब है, लॉकडाउन है, दूसरे मोहल्ले में पानी के लिये नहीं जा सकते है...

न्यू राजेंद्र नगर, उरला, रायपुर (छत्तीसगढ़) से नारायण ध्रुव बता रहे हैं, वहां पानी की समस्या है, डेढ़ माह से बोर ख़राब है, पप्पू वर्मा बता रहे हैं कि बोर ख़राब है इस संबंध में उन्होंने वार्ड पार्षद को जानकारी दिया है, पार्षद का कहना है नहीं बनेगा| बोर नहर के किनारे है, बोर सुधार नहीं होने से पानी की समस्या बनी है, लॉकडाउन के कारण दूसरे मोहल्ले में पानी लेने नहीं जा सकते हैं, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: नगर निगम आयुक्त@9479059150. संपर्क नंबर@9039142049. (171981) (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: CG PHE PROBLEM RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER WATER

स्वास्थ्य स्वर : पेट मरोड़ का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पेट मरोड़ का घरेलू उपचार बता रहे हैं, डूमर का दूध लेकर उसे बतासे में रखकर सेवन करना है, ये प्रकृया सुबह शाम करना है, इससे पेट मरोड़ में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर नुस्खा उपयोग कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय साइटिका बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, इसमे गाय के मूत्र को इकट्ठा कर लेना है, मूत्र जमीन पर गिरने से पहले उसे लेना है, गोबर को भी ऐसे हि इकट्ठा कर लेना है, उसके बाद दोनों को मिलाकर लेप बना लेना है और उसका लेप करना है, इससे साइटिका बीमारी में आराम मिल सकता है संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 24, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »