पीड़ितों का रजिस्टर: 2005 सलवा जुडूम डर के करण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हुवे है-
ग्राम-गुलमाडगु, पचायत-गोल्लीगुडेम, ब्लॉक-आश्वापुराम, जिला-भाद्रद्री कोतागुडेम (तेलंगाना) से मडावी जोगा बता रहे है, कि 2005 सलवा जुडूम डर के करण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना में विस्थापित हुए है, लेकिन तेलंगाना सरकार ने आदिवासियों के लिए कोई सुविधा नहीं कर रही है|, ग्रामीणों का जमीन को भी फारेस्ट विभाग के आनुसार कब्जा कर लिया गया है| रहने के अलावा उनके पास कुछ की सुविधा नहीं है| उनका कहना है कि तेलंगाना सरकार कि और से आदिवासियों को कुछ जमीन लौटा दिया जाये तो उनका नई जिंदगी शुरू हो सकता है| आधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है|
Posted on: Feb 27, 2022. Tags: AASHWAPURAM DISPLACED GOLLIGUDEM GONDI GULMADGU IDP POLICE REGISTER TG VICTIM VICTIMS
पीड़ितों का रजिस्टर : सलवा जुडूम के समय नक्सलियों ने बहुत परेशान करते थे, फिर वे लोग भाग कर आये...
ग्राम पंचायत-गुमरा, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से अजय एक्का पिता सन्नू एक्का बता रहे हैं, सलवा जुडूम के समय नक्सलियों के साथ लड़ाई झगड़ा हुआ था| गांव में आके बहुत परेशान करतें थे| फिर वे लोग नक्सलियों के डर वर्तमान में बीजापुर जेल्वाडा में रह रहे हैं| उनके पापा पुलिस का नौकरी करते है| अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर@9770936290.
Posted on: Feb 26, 2022. Tags: AJAY EKKA BIJAPUR CG DISPLACED MAOIST VICTIM VICTIMS REGISTER
पीड़ितों का रजिस्टर: नक्सली संगठन में काम करते थे, कुछ परेशानी के कारण आत्मसमर्पण किया...
ग्राम-गुडरीपारा नारायणपुर बस्तर (छत्तीसगढ़) से लछिम पोयाम जी बता रहे है ये पहले नक्सली संगठन में शामिल थे और कहीं वर्षों तक काम किया| इन्होंने नक्सलियों के साथ काम करते हुए ठीक नहीं लगा इस कारण से से इन्होंने कमेटी के सदस्यों से इजाजत लेकर घर वापस आ गए| आने के बाद पुलिस वालों ने इन्हे पूछताछ के लिए ले गए और बाद में इन्होंने खुद को आत्मसमर्पण किया|इनके नाम पर सहायता राशि के रूप में 8 लाख रुपये दिए जाने थे किन्तु 2 लाख रुपये ही मिले|इनको सरकारी सहायता के रूप में डीआरजी का पद मिला है|इनका आगे कहना है नक्सली और सरकार के बीच शांति वार्ता होन चाहिए परंतु नक्सलियों की सोच अलग है|अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8103229853.
Posted on: Feb 26, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANAPUR SURRENDER VICTIMS REGISTER
"किताब"- कविता
ग्राम पंचायत-सिरसगुडा, ब्लाक-तोकापाल (छत्तीसगढ़) से रुकमनी कश्यप “किताब” के ऊपर एक कविता सुना रही हैं-
मेरी पुस्तक बड़ी निराली
कथा कहानी चित्र वाली
पढना-लिखना मुझे सिखाती
दुनिया भर की बातें बताती
खेल-खिलौना, रूपया-पैसा
मित्र नहीं है पुस्तक जैसा|
Posted on: Feb 24, 2022. Tags: CHHATTISGARH POEM RUKMANI MOHRE TOKAPAL
पीडितो का रजिस्टर : नक्सलियों ने बड़े भाई को मुखबिरी करते बोल के मार दिए कृपया मदद करे...
ग्राम पंचायत ब्लक-बरमागड़ जिला-बीजापुर से दिपक प्रसाद पिता का नाम स. श्री महरू कश्यप बता रहे है कि घर से निकले और तीनो बाई को 2018 में गाँव के बगल से नदी पार करके नक्शाली लोग कोलनार में पकडकर लेकर गए घर का धन दौलत को मार्च के महिना में गाँव को काली करके भाई की हत्या कर दिए और उनके पिता जी पुलिस कि मुखबिरी करते है बोल करके 2019 में मार दिए है और कुछ सहायता नही मिला कलेक्टर से दो तीन बार आवेदन भी दिए पर भी नही मिला सरकार के तरफ से कुछ लाभ दिलाने में मदद करे|
