बेटी बचाने के लिए समाज को एक सुझाव: शादी में आठवाँ फेरा बेटी बचाने के संकल्प के लिए हो...
ग्राम-उभेगाँव, जिला-छिन्दवाडा (मध्यप्रदेश) से माला धुर्वे समाज को एक सुझाव दे रही हैं
और कह रही हैं कि हमारे समाज में जब दो लोग शादी के पवित्र बंधन से एक होते है तो वेद एवं शास्त्र के अनुसार सात फेरो के साथ सात वचन लेने होते हैं तो ये कह रही है कि इसमें एक और फेरा जोड़ना चाहिए, आठवाँ फेरा जिसमे नवदंपत्ति को बेटी बचाने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि यदि बेटी ही नहीं होगी तो बहू कैसे लायेंगे, फेरे कौन लेगा...
Posted on: Sep 10, 2018. Tags: BETI BACHAO CHHINDWADA MALA DHURVE MP SONG VICTIMS REGISTER
स्वच्छ भारत स्वच्छ इंडिया हमन ला बनाना हैं...स्वच्छता गीत
ग्राम-मिधारी, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सन्नू कुमार नेटी स्वच्छता के उपर एक गीत सुना रहे हैं:
स्वच्छ भारत, स्वच्छ इंडिया हमन ला बनना हैं-
राज्य-छत्तीसगढ़ भईया हमन ला सजाना हैं-
सबसे सुंदर यह सबसे बढ़िया राज्य छत्तीसगढ़िया-
मिल जुल के भईया करना है काम-
गाँव गली के भईया साफ-सफाई रखना-
गाँव गली ये साफ-सफाई रखे हमर पारा-
रास्ता मा गंदा ना करे ऐहो साफ करव...
Posted on: Sep 10, 2018. Tags: BALRAMPUR CG SANNUKUMAR NETI SONG SWACHCHH BHARAT VICTIMS REGISTER WADAFNAGAR
ओरा बोरा मरमा दाई काको सोडे...गोंडी विवाह गीत
ग्राम-मंगता सालेभट्ट, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सपना वट्टी के साथ सयेको बाई, जगमी और पार्वती एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
रे राला रे लोयो रे राला रे रालाय-
ओरा बोरा मरमा दाई काको सोडे-
हिंगना का बुंगना रो सोये-
रे राला रे लोयो रे राला रे रालाय...
Posted on: Sep 10, 2018. Tags: CHHATTISGARH GONDI JAGMI KANKER MARRIAGE PARWATI SAIYKO BAI SONG
स्वास्थ्य स्वर : दस्त और पेट मरोड़ का घरेलू उपचार-
ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांजित
पेचिस और पेट मरोड़ का घरेलू उपचार बता रहे हैं, तुलसी पत्ता 2 मासा, आंवला का चूर्ण 4 मासा, काला नमक और मिश्री आवश्यकतानुसार सभी को आधा पाव दही में मिलाकर सेवन करने से लाभ मिल सकता है, बच्चो को आधा-आधा चम्मच दिन में तीन बार और बड़ो को 2-2 चम्मच दिन में तीन बार सेवन करना है, अधिक जानकारी के लिए दिए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@7389964276.
Posted on: Sep 10, 2018. Tags: BHAGATRAM LANJIT CHHATTISGARH HEALTH KABIRDHAM SONG SWASTHYA SWARA VICTIMS REGISTER
अग्गा रे बोगढा चूड़ी रोय नुनी...गोंडी गीत
ग्राम-आमाखाडा, पंचायत-केलेप्रस, तहसील-अंतागढ, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सुभाय, फूलबती और रजनीबाई एक गोंडी गीत सुना रहे है
री री लो री लो री री लो री लो री लोय-
अग्गा रे बोगढा चूड़ी रोय नुनी-
अग्गा रे बोगढा चूड़ी रोय-
सेयु रे संवार साटुम रोय नुनी-
सेयु रे संवार साटुम रोय-
नुनी सेयु रे संवार साटुम रोय....
