Impact: 1 हजार लोगो की राशन की समस्या हल हुई, अब राशन मिल सकेगा...
डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं कि उनके जिले से 1 हजार लोगो की सूची कलेक्टर महोदय को भेजा गया था, जिन्हें राशन नहीं मिल रही थी, जिसमे वे लोग भी शामिल है जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, टोकन नहीं है, जिसमे से 8 सौ के नाम से आ गये हैं, राशन आ चुका है उन्हें राशन मिलना है और बाकि जो बचे है उनके नाम की सूची आने के बाद राशन आ जायेगी, इस प्रकार राशन से संबंधित एक बड़ी समस्या हल हुई, अब लोगो को राशन मिल सकेगा इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
यायल बाबल तातल दादल नीतू केंजट रो...गीत-
नगर पंचायत-भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से सपना रामटेके माडिया में एक गीत सुना रही हैं:
यायल बाबल तातल दादल नीतू केंजट रो-
नीतू केंजट रो-
इदू भारत देश म्हारा, इदू भारत देश म्हार-
यायल बाबल तातल दादल नीतू केंजट रो-
नीतू केंजट रो-
इदू भारत देश मावा, इदू भारत देश मावा-
मावा राज मावा पोल्लो केंजट मेतो रो...
Posted on: Apr 26, 2020. Tags: GADCHIROLI MH MOHAN YADAV SONG
राशन नहीं मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड रहा है...
ग्राम-गोंटा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से लवरेस कुमार यादव बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में रह रहे हैं, उनका कहना है कि वे राशन के लिये सोसाइटी गये थे लेकिन उन्हें राशन नहीं मिला, राशन वितरण अधिकारी का कहना है अभी बिना राशन कार्ड वालों का राशन नहीं आया है, उनके परिवार में 6 सदस्य हैं एक गर्भवती महिला है, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7566211659. (165640)
Posted on: Apr 25, 2020. Tags: CORONA PROBLEM LAVRESH YADAV MP PDS REWA SONG VICTIMS REGISTER
एक ऐसा गाँव जहाँ कोई सरकारी व्यवस्था नहीं है, लाईट नहीं है, सड़क नहीं है...
भामरागढ़, जिला-गढ़चिरोली (महराष्ट्र) से झूरू बता रहे हैं कि वे बटपरी गाँव के निवासी हैं, उनके गाँव में सरपंच, वार्ड पंच नहीं हैं, जब वे 5 साल के थे तब से उनके गाँव में ये व्यवस्था नहीं है, गाँव में सरकारी योजना नहीं पहुंच पाती है, गाँव में मोबाईल फोन नहीं चलता है, लाईट नहीं है, कोई व्यवस्था नहीं है, उन लोगो ने आज तक वोट नहीं डाला है, आज के आधुनिक चीजों और सरकारी व्यवस्था से दूर हैं, शहर में आते हैं तो मोबाईल का उपयोग करते हैं, गाँव में रहते 30 साल हो चुके हैं, आज भी पहले जैसा ही है|
Posted on: Apr 25, 2020. Tags: GADCHIROLI MH MOHAN YADAV SONG STORY VICTIMS REGISTER
खाने की व्यवस्था नहीं है, पेड़ के नीचे रहते हैं, कृपया मदद करें...
नगर पंचायत-हटगांव, जिला-नांदेड़ (महाराष्ट) से अंकुश यादव बता रहे हैं वे फरवरी माह में वहां काम करने आये थे, वे दो लोग हैं, छिंदवाडा मध्यप्रदेश के निवासी हैं, लॉकडाउन के कारण उन्हें खाने की समस्या हो रही है, जो पैसा कमाया था वे सब ख़त्म हो चुका है, रहने की कोई व्यवस्था नहीं है पेड़ के नीचे रहते हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि भोजन की व्यवस्था कराने में मदद करें, जिससे जीवन जी सकें|
संपर्क नंबर@8224945833, 9420337930. (165596)
