चल न दीदी जाबो वो जंगल पथरा झाड...कविता-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे हैं :
चल न दीदी जाबो वो जंगल पथरा झाड-
अडबड तेंदू चार पके हवे, झन कर तय बिचार-
पान मुखारी तोड़ आन बो, बेटी के हवय सगाई-
पतरी दोना खील डार बो, अडबड हवय मंगाई-
बेटी के सगाई मा, आहीं लोग लुगाई-
ओकर खातीर कहाथो वो, झन कर तय ठागुवाई...
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
बड़ो का अपमान और बेकार का अहंकार नहीं करना चाहिये...कहानी-
एक समय की बात है कलिंग राज्य में मकरध्वज नाम का एक अहंकारी राजा राज्य करता था| उसका कोई संतान नहीं था| एक बार उसके राज्य में दुर्वासा ऋषि आये| उन्होंने अपने आने का संदेश राजा के पास भेजा| राजा अहंकार वस उसके स्वागत के लिए नही आया| दरबारी से बोला ऋषि से कहो महाराज बुला रहे हैं| दरवारी ने वैसा ही किया| ऋषि ने इसे अपना अपमान समझा और क्रोधित होकर राजा को श्राप दिया| दुष्ट राजन मैंने तुम्हे स्वागत के लिये संदेश भेजा, लेकिन तुम नहीं आये| मै श्राप देता हूँ, तुम्हारे राज्य में 12 वर्ष तक वर्षा नहीं होगी| ये सुनकर राजा को पछतावा हुआ| वह तुरंत ऋषि के पैर पकड़कर बोला ऋषिवर मुझसे भूल हुई, माफ़ करें| आपका श्राप वापस लें| ऋषि बोले धनुष से निकला बाण वापस तरकश में नही जाता| बहुत बार विनती करने पर ऋषि को उस पर दया आ गया| वे बोले अपने राज्य में यज्ञ करो, गरीबो को दान करो| इससे श्राप ख़त्म हो जायेगा| राजा ने वैसा ही किया और उसका राज्य श्राप मुक्त हो गया| इस तरह उसका अहंकार खत्म हो गया|
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG STORY VICTIMS REGISTER
गांव में स्कूल नहीं है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-मडमेला मडगुम, विकासखण्ड-आशापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से चंदर, खेनलाल, हरंगिमे, कोसमराम, उदंगनावे, कुलसन देवी बता रहे हैं| उनके गांव में स्कूल नहीं है| बच्चे 2 किलोमीटर दूर दूसरे गांव पढ़ने जाते हैं| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| उनका कहना है| गांव वन विभाग में आने के कारण स्कूल नहीं बनेगा| विभाग स्कूल के लिये भूमि नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में स्कूल बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7569517850. सरपंच@9963666726, कलेक्टर@9440366555, CEO@9705161754, तहसीलदार@9640005232, शिक्षा विभाग@9704034277.
Posted on: Jun 04, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SCHOOL SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
सड़क के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...कृपया मदद करें-
ग्रान पंचायत-कृष्ना सागर, विकासखण्ड-दुर्गुमपार, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से गांव के निवासी सिरम्मी, सुत्तो और मडकामी बता रहे हैं| गांव में रोड की समस्या है| रोड नही होने से लोगो को आने-जाने और वाहनो को ले जाने में दिक्कत होती है| बारिश में कीचड़ हो जाता है| अपनी समस्या को लेकर उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गांव में सड़क बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7382393874. सरपंच@9989746904, CEO@9705161754, कलेक्टर@9440336555.
Posted on: Jun 03, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM ROAD SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER
गांव में आंगनवाड़ी नहीं है, बच्चे नहीं पढ़ पाते...मदद की अपील-
ग्राम-कुमरगुडम, विकासखण्ड-आश्रापुरम, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडकाम मोती अपने साथियों के साथ बता रहे हैं| उनके गांव में आंगनवाड़ी नहीं है| बच्चो को पढ़ाने में समस्या होती है| निवासी गांव के सरपंच के पास आवेदन किये| लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में आंगनवाड़ी बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8496548731. सरपंच@9959140556, तहसीलदार@9640008232, CEO@9705161754, कलेक्टर@9440336555.
