राशन घर तक पहुंचाया जाये जिससे लॉक डाउन न टूटे...
ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं कि लॉक डाउन की तारीख बढ़ गयी है और इस लॉक डाउन में जो सबसे बड़ी समस्या हो रही है वो खाने को लेकर है, किसान, मजदूर सभी लॉक डाउन में है, इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सरकार से अपील कर रहे हैं कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं उन्हें निःशुल्क अनाज दिया जाय, इसकी सूची सरकार के पास पहुंचा दी गयी है, जिसमे 1 हजार लोगो के नाम शामिल हैं, लोगो को राशन उनके घर तक पहुंचाया जाये जिससे लॉक डाउन न टूटे| : संपर्क नंबर@7697448583. खाद्य पूर्ति अधिकारी@9425768532, कलेक्टर@9754859545. (164830)
Posted on: Apr 13, 2020. Tags: CORONA PROBLEM JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
चारो तरफ कोरोना है लेकिन बकरी को चारा खिलाना जरुरी है इसलिये जंगल जाते हैं...
ग्राम-चौकिहाट, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव के किसान राम विशाल से चर्चा कर रहे हैं राम प्रसाद बता रहे हैं कि वे बकरी चराने के लिये जंगल ले जाते हैं, कोरोना बीमारी चारो तरफ फैली है, लॉक डाउन है एसी स्थिती में इंसान तो घर के अंदर रह सकता है लेकिन मवेशी बकरी को घर में रखना एक बड़ी समस्या है इसलिये वे बकरी को जंगल ले जाते हैं और शाम को वापस आते हैं मास्क लगाते हैं उनका कहना है जंगल में कोई रहता नहीं है तो दिक्कत नहीं है और बकरियों को खाना खिलाना जरुरी हैं नहीं तो बकरियाँ मर जायेगी|
Posted on: Apr 12, 2020. Tags: CORONA JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
परिवार सहित 25 लोग लॉक डाउन में फंसे हैं, रहने खाने की सुविधा नहीं है...मदद की अपील-
बाघोली खंडे नगर, पुणे (महाराष्ट्र) से राहुल यादव बता रहे हैं कि वे वहां काम करते हैं और अभी लॉक डाउन के कारण काम बंद हो गया है जिसके कारण फंसे हैं, उनके रहने के खाने की व्यवस्था नहीं है, सांथ में 25 लोग है जिसमे बच्चे भी शामिल हैं, सभी रीवा जिले के निवासी हैं, उनका कहना है कि वहां कोई सुविधा नहीं है इसलिये सरकार से अपील कर रहे हैं कि सभी को घर पहुँचाने में मदद करें: राहुल यादव@9527299894, सुनील यादव@9998281197.
Posted on: Apr 11, 2020. Tags: CONONA MH PROBLEM PUNE RAHUL YADAV SONG VICTIMS REGISTER
लॉक डाउन के कारण खेत नहीं जा पाया, आग लगने से फसल नष्ट हो गयी...कृपया मदद करें-
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के कारण आज पूरा देश बंद है, कोई बाहर नहीं जा पा रहा है, इसी दौरान एक घटना सामने आई है जिसमे जवा ब्लाक के वीरपुर गाँव में एक किसान जिसका नाम केदार यादव है लॉक डाउन का पालन कर रहा था जिसके कारण वह अपने खेत फसल देखने नहीं जा पा रहा था, अचानक उसके फसल में आग लग गयी और उनका पूरा फसल जल गया, जिसके कारण उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ रहा है उसमे काम करने वाले लल्लू आदिवासी और किसान केदार यादव को मदद की आवश्यकता है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर नुकसान का मुवावजा दिलाने और घटना की जाँच कराने में मदद करें : तहसीलदार@9993474875. संपर्क नंबर@7697448583. (164577)
Posted on: Apr 10, 2020. Tags: CORONA JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना के कारण घर में लॉक डाउन हैं, राशन दिलाने में मदद करें...
ग्राम-करसिया, पंचायत-बडौदा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से नरेंद्र कुमार यादव बता रहे हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं है और कोरोना के कारण लॉक डाउन हैं घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं लेकिन घर में खाने की व्यवस्था नहीं है इसलिये लॉक डाउन तोड़ना पड रहा है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7487080941. SDM@9754859545, रोजगार सहायक@7898070744.
