मोहल्ले के नाम से हैण्डपंप आता है लेकिन कहीं और लग जाता है...
ग्राम-छिपिया, पोस्ट-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या बता रही हैं कि उनके मोहल्ले के लिये हैण्डपंप आया था लेकिन जहाँ पर लगाया जाना था उस जगह पर नहीं लगाया गया| जिसके कारण पानी की समस्या हो रही हैं, उन्हें गंदा पानी पीना पड रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर मोहल्ले में हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8516047101. (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: MP PHE PROBLEM REWA SONG SUKANYA VICTIMS REGISTER WATER
अंगना लिपाई के चौक पुराई...गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी एक गीत सुना रही हैं:
अंगना लिपाई के चौक पुराई-
धनुवा दिन्ह ओडकाई-
जे एही धनुवा का तोड़ गिराई-
सिया जी का लेही बिहाई-
देखी देख कर भूपति आई-
कि हाँ जी धनुवा जो मुसे नहीं खाई-
छोट छोट दोनों बालक आयें-
माथ मा तिलक लगायें...
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER
सरपंच द्वारा सार्वजनिक उपयोग होने वाले तालाब को हटाये जाने पर नाराज निवासी...
ग्राम-चोरभटी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बृजेश सिंह बता रहे हैं, वहां पर एक तालाब है, खोरिया तालाब जो बहुत पुराना तालाब है, जिसे गाँव के सरपंच द्वारा नष्ट कर दिया गया है, गाँव के पूर्व सरपंच और निवासियों का कहना है, ये तालाब बना रहना चाहिये, गाँव के लोग पानी के लिये तालाब का उपयोग करते हैं, मवेसी पानी पीते हैं, गाँव के निवासियों का कहना है कि तालाब बना रहे हैं इसलिये सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर तालाब बने रहने और सुधार कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8359810290. विधायक@9425185577, SDM@9479935839. तहसीलदार@7000399414. RI@9754350241. (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: BRIJESH KUMAR MP PROBLEM PWD REWA SONG VICTIMS REGISTER
काम नहीं है, रोजागर दिलाने में मदद करें...
ग्राम-ठाडी पाथर, पंचायत-धनसारा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से आशीष बता रहे हैं कि वे मुंबई में अम्बुजा सीमेट कंपनी में काम करते थे, लॉकडाउन के कारण घर वापस अ गये, उनका कहना है, लॉकडाउन में सरकार के तरफ जो सुविधा उन्हें मिलनी थी, नहीं मिली है, उनके पास कोई काम नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर रोजगार दिलाने में मदद करें, जिससे परिवार का पालन कर सकें: संपर्क नंबर@9109784723. (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: ASHISH CORONA PROBLEM MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना वायरस देश विदेश में...कोरोना गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी देवी एक कोरोना गीत सुना रहे हैं:
कोरोना वायरस देश विदेश में-
मचा दिया है हाहाकार-
इससे कैसे बचेंगे भईया-
आओ सब मिल करो उपाय-
बहिनी दरबार की बात बताते-
खुद आके बताया जाये-
मेरी बाते ध्यान से सुनना...(AR)
