देख रहे संसार में सबसे...गीत

जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से सग्गन साह मरकाम गीत सुना रहे है
मानव मानव एक समान-
देख रहे संसार में सबसे-
नहीं कोई ऊँच नीच – नहीं कोई जाति -पाती – अमीर गरीब को कोई भेद न कर-
हम सब एक साथ...

Posted on: Sep 08, 2022. Tags: MANDALA MP SONG

रोड नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-महेंदीमहल्ला, (रगाडीया) रुदी पोस्ट-खाटी, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से ब्रजकुमार बांधा जी सीजीनेट श्रोताओं को बता रहे हैं| इनका कहना है आजादी के 70 साल हो गए पर विकास एक इंच भी नहीं बढ़ी है| इनके गाँव में अब तक सड़क नहीं बनी है, सड़क की देखरेख के लिए सरपंच सचिव बनाए गए किन्तु कोई आपनी जिम्मेदारी नहीं निभाता है| इनके गाँव में अभी तक रोड नहीं है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क@8718814503.

Posted on: Sep 07, 2022. Tags: BRIJKUMAR BANDHA MP PROBLEM PUSHPRAJGADH ANUPAPUR ROAD

गांव लाइट नहीं होने के कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है, कृपया मदद करें-

लखनदास, ग्राम-मोहगांव, पंचायत-साराडोली, ब्लाक -मवई, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से बता रहे हैं उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है। गांव के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। और बच्चों को पढ़ाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव में मिट्टी तेल भी नहीं मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने बिजली विभाग में शिकायत दर्ज किए हैं लेकिन ठीक नहीं हुआ है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए अधिकारियों से बात कर के लाइट लगवाने में मदद करें ताकि गांव के लोगों को अंधेरे से मुक्ति मिल सके। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@8103671668,GT

Posted on: Sep 07, 2022. Tags: LIGHT MANDALA MAVAI MP PROBLEM

अपनी हक़ अधिकार के मांग-

जिला-रीवा,मध्यप्रदेश नाम शिवकुमार दिवेदी बता रहे हैं,शिवकुमार जी दृष्टीबाधित हैं और 2011 में कॉम्पीटिशन एग्जाम में क्वालीफाई भी कर चुके हैं| और कई कार्यालयों में आवेदन भी किया है| लेकिन कोई जॉब नहीं मिला, दिव्यांग होने की वजह से उनका आवेदन रोक दिया जाता है| उनके जीवनयापन के लिए नौकरी की जरूरत है| इनका मानना है की दिव्यांग होने की वजह से उनके साथ भेदभाव किया जाता है| शिवकुमार जी ने इस टीम से मदद मागी है की उन्हें नौकरी दिलाने में मदद करें| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9203767814.

Posted on: Sep 02, 2022. Tags: MP REWA

जल के लिए जैसी है तेरी हाथ है तेरे लिए प्यासा हो प्रभु तेरे लिए करता हूं ...

प्रिया जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ से प्रार्थना गीत सुना रहे हैं:-
जल के लिए जैसी है तेरी हाथ है तेरे लिए
प्यासा हो प्रभु तेरे लिए करता हूं
तेरा आराधना तू ही मेरा बंधु मेरे था
सोने चांदी से भी ज्यादा तुमको सिर्फ करता हूं
तू ही सच्चा आनंद देता है...

Posted on: Aug 24, 2022. Tags: Balrampur Prarthnasong

« View Newer Reports

View Older Reports »