वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं...
ग्राम पंचायत-भेजा, पटेल पारा, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सिलदाई यादव बता रही हैं, वे मुड़ीगुड़ा पारा में रहती हैं, उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, 2 साल हो चुके हैं, उन्होंने इसके लिये शिकायत किया था लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है, मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती हैं| वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वृद्धावस्था पेंशन दिलाने में मदद करें:
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PENSION PROBLEM SILADAI
कूमान गाँव में हैंडपंप खराब थी सीजी नेट में शिकायत के बाद हुआ निदान
ग्राम-कुमन, जिला-रीवा (मध्यप्रदेस) से जगदीश जी बता रहे है कि गाँव कुमन में हैडपम्प की समस्या थी|इस समस्या के लिए इन्होंने सीजी नेट में शिकायत दर्ज किया था|इनका कहना है की इस गाँव में एक ही हैंडपंप है और यह काफी समय से खराब थी|सीजी नेट मे शिकायत दर्ज करने के बाद इनके गाँव में हैंडपंप को सुधार दिया गया है और लोग पीने का पानी हैंडपंप से ले रहे हैं|गाँववालों ने हैंडपंप कार्यकर्ताओं व सीजी नेट के साथियों को इस कार्य के लिए गाँव के लोगों ने धन्यवाद दिया है|अधिक जानकारी केलिए संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: JAGDISH KUMAN MP PROBLEM RIVA SLOVED WATER
कई सालों से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है जीवन गुजारा करने में होती है दिक्कत...कृपया मदद करें
साली पारा, ग्राम पंचायत-हसलनार, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) वार्ड नम्बर 1 से बुटकी बाई बता रहे हैं उन्हें कई सालों से विधवा पेंसन नही मिल रहा है जिससे वे बहुत परेशान है| वे मजदूरी धंधे आदि करके अपना जीवन का गुजारा चला रहे हैं| वे कई बार सम्बंधित अधिकारियों को सूचना दिए हैं लेकिन आज तक कोई प्रभाव नही हुआ| साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद कि मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों में बात कर इस समस्या का समाधान करने मदद करें|सचिव@9770371500, SDM@8839392611, कलेक्टर@ 9399394695, संपर्क नम्बर@6265344118.
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: CG KONDAGANV PENSHAN PROBLEM BASTAR PROBLEM WIDOW PENSION
कई दिनों से हैंडपंप खराब है, बोलने पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं, कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-पर्लमेटा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से कहरुराम मुचाकी बता रहे हैं, उनके गांव में पानी की बहुत समस्या है| हैंडपंप खराब हो गया है, ग्रामीणों ने नाला में चुआं बना कर पिने के लिए पानी लाते है| बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है| इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच के पास शिकायत किये हैं परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@9691578807, सरपंच@7587753963, सीईओ@9406016762.
Posted on: Jan 09, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG KAHARURAM MUCHAKI PARLMETA PROBLEM WATER
गाँव में हैण्डपंप नही होने से पीने के पानी कि बहुत समस्या है...कृपया मदद करे
ग्राम पंचायत-हथकली, ब्लाक-कोंडागांव, जिला-कोंडागांव, (छत्तीसगढ़) से तानेश्वर,दिनेश, सुंदर, धुर्वा मंडावी, बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 3 में पीने के पानी कि बहुत समस्या है, वर्तमान में वे नाला से पानी लाकर उपयोग कर रहे हैं| वे कई बार इसकी शिकायत सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं लेकिन अब तक कोई ध्यान नही दे रहे हैं| ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मददे की मांग कर रहे हैं कि दिए गये नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें| CEO@7247497636, संपर्क नम्बर@9407639299.

