विजयी तिरंगा बोलय...गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
विजयी तिरंगा बोलय-
साथिया चंदन सोहे-
साथ में मन भरई हो-
जो मोर तिरही उहरय-
कुकुर बनके जनमे नी हो-
विजयी तिरंगा बोलय...
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: MP RANI DEVI REWA SONG VICTIMS REGISTER
भक्तो ने तुझे मईया क्या खूब सजाया है...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक देवी गीत सुना रही हैं:
भक्तो ने तुझे मईया क्या खूब सजाया है-
चंदा भी सजाया है सूरज भी सजाया है-
कुछ लोग ने तुझे मईया क्या खूब सजाया है-
बेंदी से सजाया है टीका से सजाया है-
कुछ लोग तुझे मईया कुंडल से सजाया है-
भक्तो ने तुझे मईया क्या खूब सजाया है...
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
फरवरी माह में आवेदन फॉर्म भरा गया था, आज तक पेंशन नहीं मिल रहा है...
ग्राम-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से श्याम बिहारी गुप्ता बता रहे हैं कि उनका वृद्धा पेंशन का फॉर्म फरवरी माह में भरा गया था, पंजीयन हो चुका है लेकिन पेंशन नहीं आ रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें: सहायक सचिव@7898070744, सचिव@8085990387. संपर्क नंबर@8517034699. (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: MP PENSION REWA SHYAM BIHARI GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
पंचायत में योजनाओं का लाभ नहीं मिलता है, हमें शौच के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है-
ग्राम-बरेती कला, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुसवाहा बता रहे हैं कि गाँव में न कोई योजना पहुंच पाता है और न लोगो को योजना का लाभ मिलता है, उनके घर में शौचालय नहीं है, एक किलोमीटर दूर शौच के लिये जाना पड़ता है, दयासागर देख नहीं सकते दृष्टी बाधित हैं, उनका कहना पंचायत में कुछ ही लोगो को इस योजना का लाभ मिला है, इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया था, जिस पर अस्वासन मिला लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि गाँव में योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7489853324. कलेक्टर@8817153055. (AR)
Posted on: Jun 21, 2020. Tags: DAYASAGAR KUSWAHA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पानी और सड़क की समस्या है, गाँव में सर्वे कराकर समस्या का निराकरण करें...
ग्राम-तेंदुवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव की समस्या के बारे में बच्चो से बात कर रहे हैं, गाँव के बच्चो का कहना है कि गाँव में पानी और सड़क की समस्या है, पानी के लिये 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है और साफ पानी नहीं मिल पाता है, गाँव में सड़क नहीं है, जंगल में रहते हैं इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं कि उनकी बात को अधिकारियों तक पहुंचाकर गाँव में पानी और सड़क की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@7697448583. (AR)
