बिजली की समस्या है, रात में अँधेरे में रहना पड़ता है...
ग्राम-लफंदा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी गाँव में बिजली की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी शिवलाल बता रहे हैं, गाँव में लाईट की समस्या है, बारिस में लाईट नहीं होने से दिक्कत हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@8224907247. JE@8394747681. (AR)
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI ELECTRICIRY MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
हाँथ मा सेंदुर लीहे...विवाह गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक गीत सुना रही हैं:
हाँथ मा सेंदुर लीहे-
खाय मुह के पान हो-
कि पान बिना मोरी भईया-
चौक के न जाई हो-
एतना जो सोनी मिलबे-
ससुर हमार हो-
कि सिर पर पगड़िया दीन्हीं...
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: MP REWA SIYAWATI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : साथियों के मदद से 30 किलो राशन मिला, रासन कार्ड बनवाने में सहयोग करें...
ग्राम पंचायत-बहोसड़, जनपद-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बिनोद कुमार मिश्रा बता रहे हैं कि उनको 30 किलो राशन मिला है, इसके लिये मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं, उनका कहना है उनका राशन कार्ड नहीं बना है इसलिये राशनकार्ड बनवाने में मदद करें जिससे प्रति माह राशन मिल सके| संपर्क नंबर@9825886722.(AR)
Posted on: Jun 23, 2020. Tags: BINOD KUMAR MISHRA IMPACT STORY MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
मुंबई से आये हैं, कोरंटाईन में हैं, खाने की कोई सुविधा नहीं है...
ग्राम पंचायत-मंगडौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रौनक शुक्ला बता रहे हैं, वे मुंबई से आये हैं, कोरंटाईन में हैं उनका कहना जो खाने की सुविधा मिलती है, उन्हें नहीं मिल पायी है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें: सेकेट्री@8269833925, सहायक सचिव@6388342640. संपर्क नंबर@9324628665. (AR)
Posted on: Jun 22, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP RAUNAK SHUKLA REWA SONG VICTIMS REGISTER
अपने आस पास जरुरतमंद लोगो की मदद करें, साफ़ रहे सुरक्षित रहे हैं...
ग्राम-बरेती कला, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुसवाहा बता रहे हैं, देश में कोरोना वायरस फैल रहा है, इस परिस्थिती में हमारे आस पास कोई भी असहाय और जरुरत मंद व्यक्ति मिले उसकी मदद करें, यही हमारी सस्कृति है, स्वछता बनाये रखे और सुरखित रहें, तभी इस वायरस से बचा जा सकता है| (AR)
