पालघर : हम 4-5 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने पीने की समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...

दीपक विश्वकर्मा संतोष भवन नाला सोपारा ईस्ट पालघर महाराष्ट्र से बता रहे है कि वे कार पेंटर का काम करते थे वे 4-5 लोग है, लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया है उसके कारण खाने पीने की समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि समबन्धित नम्बरों में बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@7840995184. (169200)

Posted on: Jun 04, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DEEPAK VISHWKARAM PALGHAR MH SONG VICTIMS REGISTER

काम कर के खाते हैं पर कोई काम नहीं है, राशन कार्ड नहीं है तो सस्ता राशन भी नहीं ला सकते...

ग्राम ताराडाँड़ पोस्ट जमुड़ी जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश से गोलू सिंह बता रहे हैं , कि वे काम करके खाते हैं पर लॉक डाउन के कारण कोई काम नहीं है तो हमें खाने लिए राशन की बहुत दिक्कत हो रही है, राशन कार्ड नहीं है तो राशन भी नहीं मिल रहा | हम कुल तीन लोग हैं मेरे मां पिता इस दुनिया में  नहीं हैं , रहने के लिए मेरे पास  खुद की घर नहीं ,खेती करने के लिए जमीन नहीं एवं मजदूरी करने के लिए काम नहीं सरपंच सचिव के पास निवेदन भी किया पर किसी प्रकार की अभी तक  सहायता नहीं मिल पाई है, इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहें है प्लीज मदद करें | सम्पर्क@6266392639 [165331]

Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM GOLU SINGH MP SONG VICTIMS REGISTER

रायपुर में काम करने आये थे, अभी काम नहीं है, कंपनी खाना दे रही है पर पैसे काट लेंगे बोल रहे हैं...

सिलतरा रायपुर से छग्गनलाल बता रहें हैं, हम जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं ,सिलतरा में लोहा की कंपनी में काम करने आये थे | हमारे साथ अन्य राज्य के साथी भी हैं, जो कि लॉक डाउन के कारण में फंसे हैं, काम बंद है, कंपनी खाना दे रही है पर बोल रही है कि वेतन से काटेंगे जैसा वे पहले भी काटते थे पर अब काम ही नहीं हो रहा है तो वेतन भी नहीं होगा तो पैसे काटेंगे तो कैसे होगा?  मुझे लेकर कुल 10 लोग हैं | हम लोग परेशान हैं इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं | प्लीज मदद करें संपर्क नंबर@9324876792 [165324]

Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM CG SONG VICTIMS REGISTER

चंदौली : लॉकडाउन के कारण खाने पीने की समस्या हो रही है, काम भी बंद हो गया है, कृपया मदद करें...

सगीरा खानम उत्तरप्रदेश जिला-चंदौली चांदनी मार्किट सतपोकड़ी में किराया के मकान में रहते है, बता रही है कि उनको खाने पीने की समस्या हो रही है, उनके पति का काम भी बंद है, उन्होंने प्रधान से मदद मांगे थे उन्होंने भी मदद करने से मना कर दिए और किसी से मदद मागने पर कोई मदद नहीं करते है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करें : संपर्क नम्बर@9682289344. (169107)

Posted on: Jun 03, 2020. Tags: CHANDAULI UP CORONA PROBLEM SAGIRA KHANAM SONG VICTIMS REGISTER

पालघर(मुम्बई): लॉकडाउन में परिवार के साथ फंसा हूँ, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

अरविन्द विश्वकर्मा नाला सोपारा ईस्ट, वलयपाडा, संतोष भवन पालघर जिला (महाराष्ट्र) में अपने परिवार के साथ रहते है, लॉकडाउन में फंसे है उनके पास खाने के लिए राशन नहीं है बहुत परेशान है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें : संपर्क नम्बर@7498482071. (168402)

Posted on: Jun 03, 2020. Tags: ARVIND VISHWKARMA CORONA PROBLEM PALGHAR MH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »