तोर लागिन दाई साडी बसंती रे...डोमकच्छ गीत-

ग्राम-बरपटिया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से डोमकच्छ गीत सुना रहे हैं :
तोर लागिन दाई साडी बसंती रे-
मोर लागिन केरा के पत्ता पिरायो दिन-
हम धनी रहबो कुवार पिरायो दिन-
तोर लागिन दाऊ माथे महुआ रे-
हमर लगेन ढोढी कर पानी पिरायो दे-
तोर लागिन दाऊ पुड़ी सोहारी रे-
तोर लागिन दाई पूड़ी सोहारी रे...

Posted on: Jun 04, 2019. Tags: CG DHANSAI MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कई बार आवेदन किये, आज तक नल कूप नहीं लगा...मदद की अपील-

ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-चंदोरा, तहसील, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं| उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में नल कूप नहीं है| पारा में 5 घर और लगभग 35 जनसंख्या है| लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं| उन्होंने नल के लिये अधिकारियों के पास आवेदन दिया| जिसके बाद पिछले वर्ष अधिकारी जगह का निरीक्षण किये, और बारिश के बाद बनाने का अस्वासन दिया| बारिश के बाद आवेदन करने पर अधिकारी चुनाव के बाद का समय दिये| लेकिन समय गुजरने के बाद भी आज तक काम शुरू नहीं किया गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर, वार्ड में नल कूप लगवाने में मदद करें: PHE@8435574233, सरपंच@7872911742. संपर्क नंबर@7970041518.

Posted on: Jun 02, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA PROBLEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कहाँ ले आये व्यापारी सरगुजा जिला बड़ा भारी...गीत-

ग्राम-देवरी, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
हाय रे हाय हा सरगुजा जिला बड़ा भारी-
कहाँ ले आये व्यापारी सरगुजा जिला बड़ा भारी-
कहाँ ले आबे सर सरकारी सरगुजा जिला बड़ा भारी-
दिल्ली ले आवे रे सर सरकारी रे सरगुजा जिला बड़ा भारी-
पलामू, गढ़वा, नेपाल ले आवे व्यापारी सरगुजा जिला बड़ा भारी-
नेपाल बिहार ले आवे व्यापारी सरगुजा जिला बड़ा भारी...

Posted on: Jun 02, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गर्मी के दिनों में प्यासे को पानी पिलाना चाहिये...बुजुर्गों का कहना

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं, कि गर्मी के दिनों में हर गली, चौक में सभी जगह लाल घडा में पानी पिलाने वाले रहते हैं| जो अति पुन्य का काम होता है| ये सभी गांव, शहर में पिलाया जाता है| जब कोई राहगीर प्यास से विलखते हुए पानी पाता है, तो उसके मन को शांति मिलती है| प्यासे को पानी पिलाने वाले को आशीर्वाद मिलता हैं| बुजुर्गों का कहना है, ये काम कई तीर्थ यात्रा करने से जो पुन्य या फल की प्राप्ति होती है| उससे बढ़कर है | इसलिये गर्मी के दिनों में प्यासे को पानी पिलाना चाहिये|

Posted on: Jun 01, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA LEARNING PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

कलशा पानी गर्म है चीटिया नहावे झोल...कविता-

ग्राम-देवरी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर से सुधीर साय एक कविता सुना रहे हैं :
कलशा पानी गर्म है चीटिया नहावे झोल-
अंडा लेके चीटिया चढ़े तो जानो बरखा हो भरपूर-
खेती करे सांझ के घरे सोये, पाके खेती चोर काट के ले-
पाका भैंसा, गागर, बैल, नारी कुलक्ष्नी, बालक छय-
उनसे बाचो सब तुम लोग राज छोडके साधे जोग...

Posted on: Jun 01, 2019. Tags: CG KAILASH SINGH POYA POEM PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »