बैंक से मेरा लोन फाइनेंस हो चुका है, लेकिन मैनेजर द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा है...कृपया मदद करें-
ग्राम-पकनी, पोस्ट-डिज़ावल, थाना-चंदोरा, ताहिल-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष देव मरावी बता रहे हैं| उन्होंने एक लाख रुपये का लोन फाइनेंस कराया है| जो फाइनेंस हो चुका है|लेकिन बैंक मनेजर द्वारा उन्हें नहीं दिया जा रहा है| तरह-तरह के बहाने कर रहे है| तीन महीने से वे बैंक के चक्कर काट रहे हैं| लेकिन बैंक मनेजर द्वारा उन्हें गुमराह किया जा रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर उनकी समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बैंक मैनेजर@9009623694, 9754984504. संपर्क नंबर@7828813973.
Posted on: May 31, 2019. Tags: CG PROBLEM SANTOSH SINGH MARAVI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
सौ में से अस्सी है भूखे, बीस को मिलती रोटी...गीत-
ग्राम-सरई, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं :
सौ में से अस्सी है भूखे, बीस को मिलती रोटी-
इन्ही बीस ने पूरी कर दी देश की बोटी बोटी-
अपना लेंगे हक अधिकरिया-
बहोत कटी है, अब न कटेगी भूखे पेट उमरिया-
अब तो मन में ठान के आये, लेंगे हक अधिकारिया-
धरती छीनी अम्बर छीनी, छीन लिया है पानी-
तुमने मेरा बचपन छीना, छीनी लिया जवानी...
Posted on: May 30, 2019. Tags: DINORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
मोर गोपी चंदा रे बैरागी बने बेटा बनवासी बने न...गीत-
ग्राम-सरईमाल, विकासखण्ड-डिंडोरी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
मोर गोपी चंदा रे बैरागी बने बेटा बनवासी बने न-
जब तोर जनम होईस बेटा सुख के सोहर गायों रे-
काशी ले पंडित बुलवाके तोरेच नाम धरायों रे-
मोर कहना ला मान ले रे मोर गोपी चंदा-
झन जाते बेटा तै बंगाल मा-
बडे-बडे जंगल झाडी है बेटा कौन नगर बंगाला रे...
Posted on: May 29, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
ग्रीन ग्लोरी मदद प्रणाली गाँव के गरीबों की मदद करती है...
ब्लाक-समनापुर, जिला-डिंडोरी, (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार के साथ निलेश भरत, सुग्रीम पडवार बता रहे हैं कि ये ग्रीन ग्लोरी मदद प्रणाली गाँव के गरीबों की मदद करती है, जिनकी आर्थिक स्थिति में अब तक कोई सुधार नही हुआ है| उनको यह मदद पैसा मनीआर्डर द्वारा भेजती है, उनका कहना है कि अब तक कई लोगों ने इसमें जुड़कर लाभान्वित हुए है, यह मदद उन्हें वापस नही करनी पड़ती है| अधिक जानकारी के लिए निलेश भरत@9172053280, श्रीमती सुग्रीम पडवार@8103365277, व्हाट्सऐप नम्बर@9702014864.
Posted on: May 18, 2019. Tags: DINDORI MP SAMNAPUR SANTOSHKUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
बैंक से लोन नहीं मिल रहा है...मदद करे
ग्राम- पपनी तहसील- प्रतापपुर जिला- सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष देव मरावी अपना समस्या बता रहे हैं| यह बोल रहे है की, जिला सूरजपुर कार्याल कुटयोग से 1 लाख का लोन पास कराया था, वहां से पास हो गया पर बैंक मैनेजर लोन नहीं दे रहा है| पिछले 3 महीने से घुमा रहा है| बैंक का नाम कैनरा बैंक है, शाखा नंबर- 06058 है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं इनकी मदद करें| बैंक मैनेजर @8959909086 टोल फ्री नंबर@180023332000| संपर्क नंबर@7828813973
