मेरा बैंक खाता एक साल से स्थगित कर दिया गया है, आवेदन करने पर अधिकारी भटका रहे हैं...मदद की अपील-
ग्राम-बरेती कला, पोस्ट-अमगवा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दयासागर कुशवाहा बता रहे हैं, उन्होंने 2015 में बैंक ऑफ इंडिया में खाता खुलवाया था| जिसे बैंक ने एक साल से स्थगित कर दिया है| उनका बैंक साखा रीवा महाजन टोला में है| खाते को शुरू करने के लिये उन्होंने बैंक में आवेदन दिया, जिस पर बैंक अधिकारियों ने मेन ब्रांच जाकर दस्तावेज जमा करने को कहा, लेकिन मुख्य साखा के अधिकारियों का कहना है, खाते में कोई समस्या नहीं है, आपको भटकाया जा रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं, दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : बैंक अधिकारी@8085824666. संपर्क नंबर@9752938850.
Posted on: Mar 06, 2019. Tags: BANK DAYASAGAR KUSWAHA MP PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER
कुसुम जी की आंगन में फूलो की बहाल रे...गीत-
ग्राम-कछवाही, पंचायत-रामपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मंजू जयसवाल और बिरंजू देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
कुसुम जी की आंगन में फूलो की बहाल रे-
देखो रे मेरे पायल की कली वजनदार है-
कुसुम जी की आंगन में फूलो की बहाल रे-
देखो रे मेरे झुमके की कली वजनदार है-
कुसुम जी की आंगन में फूलो की बहाल रे...
Posted on: Feb 26, 2019. Tags: CG MANJU JAYASWAL ODGI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
न राशन कार्ड है न निरासी पेंशन मिल रहा है, आवेदन करने पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करें-
ग्राम पंचायत-कुदरगढ़, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से केसवरी बता रही हैं, उनके पति का देहांत हुवे 7 वर्ष हो चुके हैं| राशन कार्ड कार्ड बना था, उसे निरस्त कर दिया गया है, निरासी पेशन के लिये आवेदन देते हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं | जिससे बच्चो का पालन पोषण करने, जीविका चलाने में दिक्कत होती है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर निरासी पेशन दिलाने में मदद करें, जिससे वे अपना जीवन यापन कर सकें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@8458973106, सचिव@9131243925. संपर्क नंबर@7999972191.
Posted on: Feb 22, 2019. Tags: CG KESWARI ODGI PENSION SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
Impact : तीन साल से शौचालय निर्माण का पैसा नहीं मिल रहा था, सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद
ग्राम-नवगई बिहारपुर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सरला श्रीवास के साथ ब्रजभान जैसवाल बता रहे है कि उन्होंने तीन साल पहले शौचालय बनाये थे उसका पैसा नहीं मिल रहा था| उसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच सचिव को बोले भी थे तो आज देंगे कल देंगे बोल बोलकर टाल रहे थे तो उन्होंने मई 2018 में सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको अब चेक मिल गया है इसलिए वे अब खुश है| इसलिए सीजीनेट के साथियों को अधिकारियो को धन्यवाद डे रहे है| जिन्होंने उनकी मदद की| सरला@9479416334.
Posted on: Feb 08, 2019. Tags: BRIJBHAN JAISWAL CG IMPACT SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : स्वप्नदोष और शीघ्रपतन का घरेलू उपचार-
प्रयाग विहार मोतीनगर रायपुर (छत्तीसगढ़) से डॉ. एच डी गाँधी आज हम लोगो को स्वप्नदोष और शीघ्रपतन का घरेलू उपचार बता रहे है, पीपल का दूध 15 बूंद, बतासा या मिश्री बतासा बड़ा हो तो एक और बतासा नहीं है तो मिश्री दो चम्मच, प्रयोग विधि- सूरज निकलने के पहले नित् क्रिया के बाद बतासा या दो चम्मच मिश्री को मिटटी के बर्तन याने दिया में रखकर के 15 बूंद दूध उसमे डाले और तुरंत उसको निहार मुंह खा लेवे और थोड़ी देर के बाद ऊपर से गुनगुना दूध पी लेवे यह दिन में दो बार सेवन कर सकते है| सुबह शाम| परहेज तीन दिन तक हल्का जुलाब लेकर पेट साफ़ कर लेवे इसके बाद दवा का प्रयोग करें| मिर्च, मसाला, तेल, खटाई, घरिष्ट भोजन का प्रयोग कम करें| नशा न करें मैदा, शक्कर, नमक का प्रयोग कम करें| ध्यान रहे अच्छी चीजे पढ़े, अच्छी चीज देखे, अच्छी चीजे सुने रात को देर तक न जागे| अधिक जानकारी के संपर्क@9617339569.
