अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार...छत्तीसगढ़ी गीत-

मानसराम यादव, जिला-जांजगीर छत्तीसगढ़ से एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें है:
अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार-
इँदिरावती हा पखारय तोर पईयां-
महूं विनती करव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया-
सोहय बिंदिया सहीं, घाट डोंगरी पहार-
चंदा सुरूज बनय तोर नैना-
महूं विनती करव तोर भुँइया-
जय हो जय हो छत्तीसगढ़ मईया...(181797) GT

Posted on: Nov 30, -0001. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

चोला माटी के हे राम एकर का भरोसा...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-खीरा जिला जांजगीर चापा छत्तीसगढ़ से रामप्रशाद छत्तीसगढ़ी गीत
सुना रहें हैं:
चोला माटी के हे राम एकर का भरोसा-
एकर का भरोसा चोला माटी के हे राम-
द्रोड़ा जैसे गुरु चले गये करण जैसे धानी-
बाली जैसे धीर चले गये रावण कस अभिमानी-
चोला माटी के हे राम एकर का भरोसा...

Posted on: Nov 30, -0001. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन में फंसे हो, छोटे-छोटे बच्चे है, खाने पीने की सामग्री से ख़तम हो गया है, कृपया मद्दद करें...

दीपाली गोडके जिला-अहमद नगर के रहने वाले है अभी वे केसनन तालुका-हवेली, वागोली पुणे में अपने परिवार के साथ रहती है, बता रही है कि वे लोग लॉकडाउन के कारण घर से बाहर नहीं निकल पा रहे है | उनके पास खाने पीने का सामग्री ख़तम हो चूका है, उनके छोटे-छोटे बच्चे है खाने को राशन नहीं है | इसलिए साथी सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके खाने की व्यवस्था करने में मदद करें : संपर्क नम्बर@9021358749. (167040)

Posted on: Nov 30, -0001. Tags: CORONA PROBLEM DEEPALI GODAKE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

Impact : राशन की समस्या थी अब राशन मिल गया है...

जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कैलास कुमार कोल बता रहे हैं कि राशन को लेकर उन्हें समस्या हो रही थी जिस समस्या को लेकर उन्होंने सीजीनेट में एक संदेश रिकॉर्ड किया था जिसके बाद उनको राशन मिल गया है जिससे वे खुश हैं इसलिये मदद करने वाले सभी श्रोताओं और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@6269358757.

Posted on: Nov 30, -0001. Tags: ANUPPUR CORONA IMPACT STORY KAILASH KUMAR KOL MP SONG VICTIMS REGISTER

तेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी...गीत-

जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़) से उमेश एक गीत सुना रहे हैं:
मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी-
भोले नाथ रे शंकर नाथ रे-
मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी-
शंभू नाथ रे हे शंकर नाथ रे-
गौरा भांग रगड़ के बोलि-
तेरे साथ रे भूतो की टोली-
मेरे नाथ रे हे शंभु नाथ रे...

Posted on: Nov 30, -0001. Tags: CG MAHASAMUND SONG UMESH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »