आया करो घनश्याम हमारे हरि कीर्तन में...भजन-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक भजन सुना रही हैं:
आया करो घनश्याम हमारे हरि कीर्तन में-
आपये भी आना संग शंकर जी को लाना-
अच्छे-अच्छे डमरू बजाना हमारे हरि कीर्तन में-
आपये भी आना संग नारद जी को लाना-
अच्छे-अच्छे वीणा बजाना हमारे हरि कीर्तन में-
आपये भी आना संग सखियों को लाना-
अच्छे-अच्छे राश रचना हमारे हरि कीर्तन में-
आया करो घनश्याम हमारे हरि कीर्तन में...
Posted on: Mar 30, 2020. Tags: MP REWA SIYAVATI SONG VICTIMS REGISTER
सारे देश को कहना है सबको घर में रहना है...गीत-
ग्राम-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक गीत सुना रही हैं:
सारे देश को कहना है सबको घर में रहना है-
भाई हो या बहना हो सबको घर में रहना है-
बहोत बड़ा संकट आया है इसका और इलाज नही-
जीवन अगर बचानी है मनमानी करना आज नही-
मोह ममता में रहना है सबको घर में रहना है-
अगर बात न मानी तो बड़ी तबाही आयेगी-
एक हमारी गलती से सौकड़ो जाने जायेगी-
सारे देश को कहना है सबको घर में रहना है...
Posted on: Mar 30, 2020. Tags: CORONA MP REWA SONG VIBHA DEVI VICTIMS REGISTER
कोरोना वायरस है ये आधा ये जहर मिला है...गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमारी एक गीत सुना रही हैं:
कोरोना वायरस है ये आधा ये जहर मिला है-
दुनिया न जाने न जाने बात न दुनिया माने-
दबा न गोली बनी है के ओ ये यह न जाने-
कौन ये रोग बना है जिसका इलाज नही है-
जौन गाँव में जाना ओ गाँव बर्बाद हो जाना-
जौन इंशान में जाना ओ इंशान बर्बाद हो जाना-
कोरोना वायरस है ये आधा ये जहर मिला है...
Posted on: Mar 29, 2020. Tags: AKHILESH KUMARI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
बाबा तेरे अरमा को पूरा करके दिखायेंगे...गीत-
ग्राम-नोनारी,जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक गीत सुना रही हैं:
बाबा तेरे अरमा को पूरा करके दिखायेंगे-
हम गाँव में जायेंगे छुआ-छूत को हाटायेंगे-
हम गाँव में जायेंगे बच्चो को बताएँगे-
उनको हम सिखायेंगे-
हम बोलने को बताएँगे सबको हम सुनायेंगे-
बाबा तेरे अरमा को पूरा करके दिखायेंगे...
Posted on: Mar 28, 2020. Tags: MP RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER
आ रही है संविधान की सवारी...गीत-
ग्राम-छिपिया, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या एक गीत सुना रही हैं:
आ रही है संविधान की सवारी-
नौ किरण का रथ सजे हैं-
काली कुटुम पत्थर सजे बादल की अनमानिया-
चारो तरफ से रोशनी है संविधान की ये भीडी हुई-
सवारी या रहने या बंधू है चरण नये नमन नवा-
आ रही है संविधान की सवारी...
