स्वास्थ्य स्वर : कुष्ट रोग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कुष्ट रोग को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, हल्दी, सुनबेरू, चीनी और बाउची को बराबर मात्रा में लेकर पीकर छान लें, उसके बाद रात को आधा चम्मच चूर्ण गर्म पानी में भिगो दे उसके बाद सुबह पानी को निकालकर शहद मिलाकर सेवन करें, 5 माह तक इसका उपयोग करने से लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी लेकर उपयोग कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बीमारी से बचने का नुस्खा...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बीमारी से बचने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, चाय में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर सेवन करने से लाभ हो सकता है, दूसरा 3 कली लहसुन को कूटकर पानी में मिलाकर सेवन करने से आराम मिल सकता है और भोजन करते समय प्याज का सेवन सलाद के रूप में करें, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 18, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

किसान निधि योजना के लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं होता है...

ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से शंकर प्रसाद कोरी बता रहे हैं कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उन्हें वार्षिक अनुदान जो 6000 रुपये मिलती है, उन्हें नहीं मिली है उन्होंने इसके लिये अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन इस पर कोई कारवाही नहीं हुई है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर योजना राशि दिलाने में मदद करें: तहसीलदार@9993474875, पटवारी@9200715812, संपर्क नंबर@7566281365.

Posted on: Mar 15, 2020. Tags: MP PROBLEM REWA SHANKAR PRASAD KORI SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : बवासीर बीमारी का घरेलू उपचार...

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल बवासीर का घरेलू उपचार बता रहे हैं, नीम की निंबोली और रसौद को सामान मात्रा में लेकर गाय के घी में मिलाकर हल्का गर्म रहने पर मल द्वार पर लगायें इससे दर्द में आराम मिल सकता है, दूसरा कुसुम के फूल तीन ग्राम पानी में पीसकर दही के साथ सेवन करने से खूनी बाधी दोनों प्रकार के बवासीर में आराम मिल सकता है, नुस्खा उपयोग करने से पूर्व पूरी जानकारी लें: संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 14, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : कुष्ट रोग का घरेलू उपचार-

ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कुष्ट रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, बाउची के तेल में एक रत्ती आक के फूलो को जलाकर भस्म बनाकर मिला लें, उसके बाद ग्रषित अंगो पर उस तेल को दिन में दो बार लगायें, दूसरा नीम का तेल 10 बूंद लेकर उसमे आक का भस्म मिलाकर बतासे में डालकर सेवन करें, लाभ हो सकता है संबंधित विषय पर पूरी जानकारी ले उसके बाद ही नुस्खा प्रयोग करें: संपर्क नंबर@9826040015.

Posted on: Mar 13, 2020. Tags: CG HEALTH KEDARNATH PATEL KORIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »