2 दिन से कोरंटाईन में हैं, खाने की व्यवस्था नहीं है, मदद मांगने पर कोई नहीं सुनता है...
ग्राम-फुलमजरा, पोस्ट-कोनी, थाना-अतरैला, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार यादव बता रहे हैं वे मथुरा से आये हैं, 3 दिन से कोरंटाईन में हैं, उनके साथ उनके 2 बच्चे हैं, वहां पर खाने की व्यवस्था नहीं है, 14 दिन कोरंटाईन में रहना है,
राशन के लिये उन्होंने निवेदन किया लेकिन मदद नहीं मिल रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@6398610380. (168439)
Posted on: May 25, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP REWA SANTOSH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन के कारण फंसे है, खाने की बहुत समस्या हो रही है, कृपया मदद करें...
वीरेंद कुमार यादव बता रहे है कि वे जिला-प्रयागराज उत्तरप्रदेश के रहने वाले है मजदूरी करने के लिए वे कावडे बस्ती गणेश पार्क साईं सत्यम महाबली पुणे (महाराष्ट्र) गए थे | लॉकडाउन के कारण वे लोग वहीँ फंस गए है 12 लोग है | उनके खाने पीने की बहुत समस्या हो रही है | इसलिए सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि उनके लिए खाने की व्यवस्था कराई जाए | संपर्क नम्बर@7620008313.(166036)
Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA KUMAR YADAV
12 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, राशन दिलाने में मदद करें...
गणेश पार्क, कवाडे बस्ती, सांई सत्यम, पंचायत, पोस्ट-वागुली, पुणे (महाराष्ट्र) से वीरेंद्र कुमार यादव बता रहे हैं वे 12 लोगो के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7620008313 (166011)
Posted on: May 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA KUMAR YADAV
Positive Story : उज्जवला योजना का 800 रूपया खाते में आया खुशी व्यक्त की...
ग्राम पंचायत-गोंटा, ब्लाक-जवा जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से लवरेश कुमार यादव निवासी बसंती यादव से चर्चा कर रहे हैं वे बता रही हैं कि उज्ज्वला योजना के तहत उनको 800 रुपये मिला है, जिससे लॉक डाउन में होने वाले दिक्कतों राहत मिलेगी, वे खुश हैं इसलिये वे सरकार को धन्यवाद दे रही हैं, जो सुविधा उन्हें मिली है सभी गरीब परिवार को मिले और उन तक पहुंचे, ताकि अभी जो समस्या पूरे देश में चल रही हैं उसका सामना करने में मदद मिले : संपर्क नंबर@7566211659.
Posted on: Apr 13, 2020. Tags: LAVRESH KUMAR YADAV MP POSITIVE STORY REWA SONG VICTIMS REGISTER
राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिलता है कृपया मदद करें जिससे लॉक डाउन रह सकें...
ग्राम-गोंटा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) लौरेस कुमार यादव बता रहे हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं हैं और लॉक डाउन के कारण वे बाहर नहीं जा सकते हैं, लेकिन घर में राशन नहीं है जिसके कारण उनके परिवार को समस्या हो रही है जिसके कारण खेत में जाकर काम करने की स्थिती उत्पन्न हो रही है और एसा करने से लॉक डाउन का पालन नहीं हो सकेगा, खाद्यान वितरण अधिकारी का कहना जिसके पास BPL नहीं कार्ड है उनको राशन नहीं मिलेगा, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर राशन दिलाने में मदद करें : SDM@9754859545, रोजगार सहायक@7898070744. संपर्क नंबर@7566211659.
