पर्यावरण सुरक्षा और वन औषधी संरक्षण के लिये प्रयास
ग्राम-दमकासा, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से निवासी शेर सिंह अचला पर्यावरण पर लिखते रहते हैं, लोगो को पर्यावरण की सुरक्षा, वन औषधी के संरक्षण पर के लिये जागरूक करते हैं, प्रतिवर्ष पर्यावरण दिवस के दिन प्रशिक्षण कार्यक्रम करते हैं| आईए कार्य को निरंतर करते आ रहे हैं| समय समय पर शहरो से प्रशिक्षण सस्थानों से लोग वहाँ पर आते हैं|
Posted on: Mar 12, 2021. Tags: BHAN SAHU CG KANKER STORY
वनांचल स्वर : गाँव के लोगो के लिये बांस का महत्व-
ग्राम-बाँगाचार, ब्लॉक-दुर्गुकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से भारत भंडारी बता रहे हैं, उनके इलाके में बांस के पेड़ बहुत पाये जाते हैं, वहां के निवासी बांस का उपयोग टोकरी, सूपा आदि चीजे बनाने में करते हैं, बांस से घर के छप्पर बनाये जाते हैं| बांस घास प्रजाति का पौधा है। मछली पड़ने के लिये भी इसका उपयोग होता है| वर्षा के दिनों में उगने वाले नर्म बांस को सब्जी के लिये उपयोग किया जाता है| इस प्रकार से बांस का ग्रामीण जीवन में विशेष महत्व है|
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: BHARAT BHANDARI CG KANKER VANANCHAL SWARA
जागो मेरे भारतवासी, समय नहीं है सोने का...गीत-
ओरछा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मनेश्वरी नाग, सामबती कोर्राम, मुंगली कचलाम और केकती एक गीत सुना रहे हैं:
जागो मेरे भारतवासी-
समय नहीं है सोने का-
लेकर संदेश स्वामी जी का-
करके कुछ दिखलाने का-
जय विवेकानंद, जय विवेकानंद...
Posted on: Jul 18, 2020. Tags: BHAN SAHU CG NARAYANPUR SONG VICTIMS REGISTER
लॉकडाउन में काम नहीं तो भोजन की दिक्कत, राशन कार्ड नहीं होने से राशन नहीं मिल रहा है...
ग्राम-जमुड़ी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से भानमती बता रही हैं कि लॉकडाउन में काम नहीं कर पा रहे हैं तो भोजन की समस्या हो रही है उनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिल रहा है, राशन लेने गये थे, तो उन्हें राशन नहीं मिला, राशन दूकान वाले ने बोल दिया है कि राशन कार्ड नहीं है तो राशन नहीं मिलेगा परिवार में 6 सदस्य हैं, लॉकडाउन में राशन की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@7354453052. सरपंच@9753644547.
Posted on: May 08, 2020. Tags: ANUPPUR BHANMATI CORONA PROBLEM MP SONG VICTIMS REGISTER
एक सप्ताह से हैण्डपंप ख़राब है, पानी की समस्या होती है...
ग्राम पंचायत-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामानंद पैकरा बता रहे हैं उनके गाँव के नवापारा लोहार बस्ती में एक सप्ताह से हैण्डपंप ख़राब है जिसके कारण पानी की समस्या हो रही है इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया है लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260209185, PHE@9826288040, ब्लाक CEO@9826520171.(165243)
