छोटे छोटे बातो पे विचार होना चाहिये...गीत-
ग्राम-सरई, जिला-डिंडौरी, मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
छोटे छोटे बातो पे विचार होना चाहिये-
आदमी को आदमी से प्यार होना चाहिये-
न रोटी है न कपड़ा मकान है न काम है-
डाकू है नेता लोग आदमी गुलाम है-
ऐसे डाकुओ से सावधान होना चाहिये-
हांथो में हाँथ सांथ स्वच्छ का मसाल है-
सच बोलने का इक्तहार होना चाहिये...
Posted on: Nov 10, 2021. Tags: DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG
हमारे गाँव में पानी की समस्या है, लोग झरना का पानी पीते हैं कृपया मदद करे...
ग्राम-मुतानपाल न.02 डोंगरीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतुराम मांडवी बता रहे हैं, की उनके गाँव में 40 घरो का बस्ती हैं, उस गाँव में दो हैंडपंप लगा है, लेकिन एक साल से ही दी भी ख़राब हैं, वहां के ग्रामीण झरना का पानी पीते हैं| और गर्मी के दिनों में पूरा सुक जाता हैं| पर्याप्त पानी नहीं मिलता है| बरसात के दिनों में गन्दा पानी आता है| वहां के ग्रामीणों को सबसे ज्यदा सर्दी खांसी की बीमारी होती रहती हैं,अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते है|संपर्क@9406044921, सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8488956694, सरपंच@8815932152, सचिव@7697581357.
Posted on: Aug 29, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG WATER PROBLEM SANTURAM MANDAVI
हमारे गाँव में 7 या 8 किमी.दूर की रोड नहीं बना हैं बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं...
ग्राम-कुकडीपानी,ब्लॉक-दरभा,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से संतोष मांडवी बता रहे हैं,की उनके गाँव में 7 या 8 किमी.दूर की रोड नहीं बना हैं,उस रास्ते से कई सरे ग्रामीण आते जाते हैं|चाले में दिक्कत होती हैं,रोड बनवाने के लिए सचिव या सरपंच से भी मिले हैं|बोले हैं,रोड बनवा देंगे पर आज तक रोड नहीं बना हैं| अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं,संपर्क नंबर@8770976975. सीईओ@9406016762. कलेक्टर@8488956694.
Posted on: Aug 24, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD SANTOSH MANDAVI
हमारा राशन कार्ड नहीं बना हैं कृपया राशन कार्ड बनवाने में मदद करे...
ग्राम-सान्गवेल,ब्लॉक-बास्तानार,जिला-बस्तर(छत्तीसगढ़) से संतोषी मंडावी, पति गुल्लोरी मांडवी, बता रही हैं कि उनके चार बच्चे हैं। उनका 6 सदस्यों का परिवार हैं। उनका राशन कार्ड पहले बना था, लेकिन तीन बच्चो का नाम उस राशन कार्ड में नहीं जुड़ा था। 6 परिवार सदस्यों का राशन कार्ड अलग बनेगा, इसीलिए उनका नाम हटा दिया गया। फिर दुबारा राशन कार्ड नहीं बना। आठ महीने से राशन नहीं मिल रहा हैं। उनका कहना हैं कि सरकार द्वारा उनका राशन कार्ड बना दें। अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर बात कर सकते हैं,संपर्क नंबर@9406105804. सरपंच@9406105640. सीईओ@9406105640.
Posted on: Aug 24, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CARD CG GULLORI MANDAVI PROBLEM RATION SANTOSHI MANDAVI
स्वास्थ्य स्वर : हडी टूटने पर जडीबुटी से उपचार...
ग्राम पंचायत-चेरपाल, ब्लाक, जिला-बीजापुर (छत्तीसगढ़) से लिंगा संतुल पैर टूटने पर जडीबुटी से ईलाज करते हैं| टूटे स्थान पर दवा लगाकर बांधना पड़ता है| समय समय पर उसे बदलना होता है| वे वर्ष 2000 से ईलाज कर रहे हैं| लगातार 2 सप्ताह तक करने
से ठीक हो सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@6205435548.
