प्रधानमंत्री आवास में मज़दूरी का पैसा अधिकारी निकाल लेते हैं, हितग्राही को पैसा नहीं दिया जाता...

ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री आवास के लिए राज्य शासन के द्वारा ग्राम पंचायत में 1 लाख बीस हजार और 15 हजार रूपये मजदूरी का, जिसमे से मजदूरी का पैसा ग्राम रोजगार सहायक सचिव पर वर्तमान सचिव द्वारा मस्टररोल लगाकर निकाल लिए जाते हैं| किसी भी हितग्राही को उनके मजदूरी का भुगतान नही होता जिससे वे बहुत परेशान रहते हैं, नगर पंचायतों को सामग्री घर बैठे मिल जाता है,लेकिन वहीँ ग्राम पंचायत को लगभग 15 हजार रूपये भाड़े में चला जाता है | कलेक्टर@9755991970, मुख्यमंत्री@9425093142, कमिश्नर@07582224400, साधू सिंह@8719095669.

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: HOUSING MP PANNA SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

नगर में घर बनाने के लिए सरकारी मदद ढाई लाख रू और गाँव में इसकी आधी, यह बराबर क्यों नहीं?

ग्राम पंचायत-छ्परावारा, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी ग्रामवासी रविशंकर सिंह गौरम और रोहित सिंघल के सांथ बता रहे हैं, नगर पंचायत में आवास योजना के तहत आवास के लिए हितग्राहियों को 2 लाख 50 हजार रुपए दिए जाते हैं और ग्राम पंचायत के हितग्राहियों को 1 लाख 20 हजार रुपए दिए जाते हैं, उनका कहना है एक ही योजना के लिए दोहरी व्यस्था क्यों है, जबकी देश में सभी को बराबर वोट देने का अधिकार है, वे चाहते सभी को समान लाभ मिलना चाहिए, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समान लाभ दिलाने में मदद करे : मुख्यमंत्री@9425093142, कलेक्टर@9755991970. साधू सिंह लोधी@8719095669.

Posted on: Aug 19, 2018. Tags: MADHYA PRADESH PANNA ROHIT SINGHAL SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे यहाँ रेत का खनन किया जा रहा है, शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है, कृपया मदद करें...

ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधू सिंह लोधी बता रहे है कि उन्होंने भ्रमण के दौरान यह देखा कि केन नदी पर वीरा पुल के नीचे से ट्रेक्टर के द्वारा रेत का खनन लगातार जारी हैं, इसकी शिकायत कई बार कलेक्टर को और मुख्यमंत्री हेल्पलाईन में भी की गयी है लेकिन आज तक कोई ध्यान नही दे रहे है| यदि ऐसा ही चलता रहा हो केन पर पुल ध्वस्त हो जाने की आशंका है. इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि इन डम्फरों को तुरत जब्त कर अवैध खनन रुकवाया जाए: कलेक्टर@9755991970, मुख्यमंत्री@9425093142, कमिश्‍नर सागर@07582224400, खनिज मंत्री@9425672590. सम्पर्क@8719095669.

Posted on: Aug 09, 2018. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

सरपंच ने कहा सरकार से पक्का घर बनाने मदद मिलेगी कच्चा घर तोड़ दो, तोड़ा पर पैसा नहीं मिला...

ग्राम-सुनहरा,पोस्ट-बीरा, तहसील-अजयगढ़,जिला-पन्ना से शिवका प्रजापति बता रहे है कि गाँव के सरपंच ने बोला था आप लोगो का घर प्रधानमंत्री आवास में आ गया है, घर तोड़ दो पक्का मकान बन जायेगा तो लोगो ने घर तोड़ दिया लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी घर बनाने का पैसा अभी तक नही दिया है, वह बता रहे है बिना छप्पर के रहने को मजबूर है, निवेदन करते हुए कह रहे है जल्द से जल्द पैसा दिया जाये ताकि घर निर्माण का काम चालू किया जा सके , सीजीनेट के साथियों से मदद की गुहार कर रहे कृपया मदद करे- मदद करने के लिए इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाएं-जिला कलेक्टर@9955991970,जनपद सीईओं@9479930459. साधू सिंह लोधी@8719095669

Posted on: Mar 23, 2018. Tags: SADHU SINGH SONG VICTIMS REGISTER

जगा जगा महादेव जगादे महादेव...भजन गीत

ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से साधू सिंह एक भजन सुना रहे हैं :
जगा जगा महादेव जगादे महादेव-
अदि शक्ति महादेव मेरे गुरु महादेव-
जगत गुरु महादेव सतगुरु महादेव-
वैदनाथ महादेव विश्वनाथ महादेव-
भोलेनाथ महादेव अमरनाथ महादेव-
जगा जगा महादेव जगादे महादेव...

Posted on: Mar 01, 2018. Tags: SADHU SINGH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »