आंगनवाड़ी केंद्र भवन नहीं 2 वर्षो से मांग कर रहे है, कोई ध्यान नहीं देते...कृपया मदद करे-

टिकरापारा, ग्राम-कुकदूर, तहसील-पंडरिया (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू गाँव की कौशल्या धुर्वे से बात कर रही जो कि मिनी आंगनवाडी केंद्र से जुड़ी समस्याओं के बारे में बता रही है| 3 साल यहाँ कार्य कर रही है, बता रही है, पानी कि सुविधा नहीं है, दूसरा शौचालय भी नही है, इसको लेकर 2 साल पहले पंचायत में बोले है, लेकिन कोई ध्यान नही देते है. केंद्र में एक ही जगह खाना बनाना व उसी जगह पर केंद्र भी संचालित करना कठिन है, समस्या होती है. मांग है कि अलग केंद्र बन जाये जिससे सुविधा हो जाए| सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर बात करे, ताकि मिनी आंगनवाड़ी में सुविधा मिल सके. कलेक्टर@9424244617. शिक्षा विभाग@9575758402.

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: KABIRDHAM CG PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

13 आदिवासी परिवारो को पीने योग्य पानी का संकट, हैंडपंप भी ख़राब...कृपया मदद करे..

ग्राम-दुरदुरी, तहसील-बोड़ला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही है कि, दुरदुरी गाँव के 12, 13 आदिवासी परिवार है, जहाँ पर पिने के पानी कि समस्या है एक हैंडपंप है जिससे पानी नहीं आता है| जिससे इन परिवारों को पिने के पानी कि समस्या है, सीजीनेट के माध्यम से जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत हो ताकि गाँव के इन 13 परिवारों को पिने का पानी का समस्या का हल हो जाये. इसलियें सीजीनेट के साथियों से मदद कि अपील कर रहे है, कृपया मदद करे, इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव डाले ताकि हैंडपंप ठीक हो सके- जिला पंचायत@9310245077. कलेक्टर@9479118118.

Posted on: Nov 08, 2019. Tags: KABIRDHAM CG PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

बिजली की खंबा लगा है परन्तु अभी तक बिजली नही जोड़े है, कृपया मदद करे-

ग्राम-पट्परी, पंचायत-कान्दावानी, ब्लाक-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बता रही है बिजली की समस्या ग्रामीण आज भी बिना बिजली के ही रह रहे हैं। गांव में बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया कि यहां बिजली खंभे लग गयें है, पर वे आज तक गांव में बिजली देखने को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह क्षेत्र हाथी प्रभावित है। इसके अलावा बिजली नहीं रहने पर उनके बच्चों को भी रात में पढ़ने में काफी दिक्कत आती है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द बिजली पहुंचाने की मांग की है। इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक से बात करके बिजली जुड़ वाने में सहयोग करे बिजली विभाग@8435500266. 07741232885.

Posted on: Oct 14, 2019. Tags: CG KABIRDHAM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

बिजली की खंबा लगा है परन्तु बिजली नही दिये, कृपया मदद करे-

ग्राम-कांदावानी, पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू, भुविन बाई, केजी बाई, फुल बाई, सुखमत बाई ग्रामीण महिला बिजली समस्या बता रही है| बताया जा रहा है गाँव में बिजली की खंबे लगे है, लेकिन बिजली नही रहता है इस विषय पर सरपंच एंव बिजली विभाग को शिकायत किया गया किन्तु किसी प्रकार पहल नही किये रहे है इसलिए सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों से दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिक से अधिक बात कर मदद करने की प्रयास करे. बिजली विभाग@8435500266. लैंडलाइन @7741232885.

Posted on: Oct 13, 2019. Tags: KABIRDHAM CG PROBLEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

अंग्रेजी कविता : चब्बी चीक्स दिमप्लड चीन-

ग्राम-छिंदीटोला, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू के साथ है श्रेया अंग्रेजी में कविता सुना रही है:
चब्बी चीक्स दिमप्लड चीन-
रोसी लिप्स टीथ विथिन-
कर्ली हेयर वेरी फेयर-
आईज सो ब्लू लवली टू-
टीचर्स पेट इस थाट यू-
यस यस यस...

Posted on: Oct 08, 2019. Tags: KABIRDHAM CG POEM PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »