Impact : 4 माह से सैलरी नही मिला था, सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद मिल गई है...
राजेश पाठक दिल्ली से हैं जो कुछ दिन पहले सीजीनेट में शिकायत दर्ज कराए थे कि उनका 4 माह का सैलरी नही मिला है समाज कल्याण विभाग रुका हुआ था ,लेकिन सीजीनेट में मदद की अपील के बाद अभी उनको तुरंत 2 माह का सैलरी मिल गया है इसलिए राजेश पाठक बहुत खुश हैं और सीजीनेट सुनने वाले और सीजीनेट में काम करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद कर रहे हैं.संपर्क @9350166110
Posted on: May 30, 2020. Tags: DELHI IMPACT RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER
न हिन्दू बनूंगा, न मुसलमान बनूंगा...कोरोना काल पर संदेश देते हुये गीत-
दिल्ली से राजेश पाठक कोरोना काल में हो रही समस्या के विषय में बताते हुये एक गीत सुना रहे हैं :
न हिन्दू बनूंगा-
न मुसलमान बनूंगा-
इंसान की औलाद हूँ-
इंसान बनूँगा...
Posted on: May 25, 2020. Tags: CORONA DELHI RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER
शासन ये सब चला रहे हैं, गाँधी जी के नारों से...लॉकडाउन पर कविता-
दिल्ली से राजेश पाठक लॉकडाउन के समय होने वाली समस्या को बताते हुये, कविता के माध्यम से संदेश दे रहे हैं :
शासन ये सब चला रहे हैं, गाँधी जी के नारों से-
मदिरा की बू आती है, शंकर की दीवारों से-
इस देश में गंगा बहती है, इस देश के पत्ते सूखे क्यों-
यह देश है वीर जवानों का, इस देश के बच्चे भूखे क्यों-
मालिक हो या मजदूर का बच्चा-
सबको शिक्षा एक समान...
Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA POEM DELHI POEM RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER
दृष्टिबाधित हैं, पथरी बीमारी से ग्रषित हैं, लॉकडाउन में इलाके के हॉस्पिटल बंद है, कहाँ ईलाज कराये..
सेवा कुटीर, नियर मुखर्जी नगर, थाना-जीटीवी नगर, दिल्ली से राजेश पाठक बता रहें है कि अखिलेश ज्ञानी जो सेवा कुटीर में दृष्टि बाधित बच्चो की देख रेख करते हैं, अखिलेश दृष्टि बाधित हैं, उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, पथरी बीमारी से पीड़ित हैं, वो बोल नहीं सकते हैं, उनके इलाके में जो हॉस्पिटल है लॉकडाउन के कारण बंद हो चुका है, वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं, उनके नंबर पर संपर्क कर मदद करें, जिससे उनका ईलाज हो सके | संपर्क नंबर@9711835114 (167833)
Posted on: May 24, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DELHI RAJESH PATHAK SONG VICTIMS REGISTER
साईं बाबा, साईं बाबा, भजन में आओ साईं बाबा...भजन-
दिल्ली से राजेश पाठक एक भजन सुना रहे हैं:
साईं बाबा, साईं बाबा-
भजन में आओ साईं बाबा-
तुम बिन जग में अंधियारा-
आकर कर दो उजियारा-
साईं बाबा, साईं बाबा-
भजन में आओ साईं बाबा...
