मनरेगा में काम किये थे लेकिन खाते में पैसा नहीं आया है...

ग्राम पंचायत-फूलदेव, तहसील-त्योथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामकैलास कोल गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव के निवासी रतिराम मनरेगा में 15 दिन काम किये थे लेकिन उनका पैसा नहीं मिला है| सरपंच सचिव का कहना है पैसा आ गया है लेकिन खाता चेक कराने पर जानकारी मिलती है पैसा नहीं आया है| रामनरेश, पोनलजीत, नत्थूलाल के अलावा कई नाम शामिल हैं जिनको मजदूरी का पैसा नहीं मिला है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर काम का पैसा दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7067861547. कलेक्टर@7662241635. सचिव@9340456243.

Posted on: Oct 25, 2021. Tags: MP PAYMENT PROBLEM RAKAILAS KOL TYOTHAR

हमारे पारे में एक भी हैण्डपंप नहीं है नाले का गंदा पानी पीते है, हैण्डपंप लगवाने में मदद करें...

ग्राम पंचायत-बड़ेबोदेनर 2 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से बावनराम पोडयामी बता रहे है कि उनके गाँव के माशा पारा में पानी की समस्या है, उनके पारे में हैण्डपंप नही है, नाला से पीते है, बारिश के समय गन्दा पानी पीना पड़ता है ,जिससे बीमार पड़ते है दो बार आवेदन दे चुके है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है: सरपंच@9406483354, सचिव@9407645401. CEO@9406016762, कलेक्टर@8488956694, संपर्क@7587148535.

Posted on: Oct 05, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BAVANRAM PODYAMI CG HANDPUMP PROBLEM

हमारे में हैण्डपंप नहीं है, शिकायत करने के बाद भी कोई सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

डोकम पटेलपारा, पंचायत-बिरगाली, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर, छतीसगढ़ से मनकुराम पोयम बता रहे है कि उनके पटेलपारा में 6-7 घर की बस्ती है लेकिन वहां पर आज तक हैण्डपंप नहीं लगा है | वे लोग खेतो से पानी लाकर पीते है | हैण्डपंप के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास शिकायत भी किये थे लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित अधिकारियों से बात करके हैण्डपंप लगवाने में मदद करें : संपर्क@7974825407. सरपंच@8895830157, CEO@9406016762, कलेक्टर@8458956694.

Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR BIRGALI CG HANDPUMP PROBLEM MANKURAM POYAM

हमारे गाँव के हैण्डपंप खराब है, शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम पंचायत-गडदा बर्चेपाल, ब्लॉक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से रामू पोयम बता रहे है कि उनके गाँव में 9 हैण्डपंप है लेकिन सभी हैण्डपंप 3 महीने से खराब है 65 घर की बस्ती है | हैण्डपंप खराब होने के कारण सभी लोग आधा किलोमीटर दूर नाले का पानी लाकर पीते है | हैण्डपंप ठीक करवाने के लिये अधिकारियों के पास शिकायत भी किये थे लेकिन आज तक ठीक नहीं करवाए | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि संबंधित नंबरों में बात करके हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें : सरपंच@9131604165, सीईओ@8889251366, संपर्क@8305864593.

Posted on: Oct 03, 2021. Tags: BASTAR CG HANDPUMP PROBLEM LOHANDIGUA RAMU POYAM

आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-झिर, पोस्ट-बेन्दुर, तहसील-माडा, जिला-सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से आमोद सिंह गहरवार बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलता है, लेकिन उनको नही मिला है, इसके लिए उन्होनें आवेदन भी कियें है, लेकिन अभी तक योजना का लाभ नही मिल पाया, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहें हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सिकेट्री नंबर@9926361013, संपर्क नंबर@9302678623.

Posted on: Jul 27, 2021. Tags: AMOD GAHRWAR HOUSE MP PROBLEM SINGROLI

« View Newer Reports

View Older Reports »