सवारी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया...गीत-

कानपूर, उत्तरप्रदेश से आशीष कुमार मौर्य एक गीत सुना रहे हैं, “सवारी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया” |
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया-
दिल दीवाना हो गया, दिल दीवाना हो गया-
एक तो तेरे नैन तिरछे, दूसरा काजल लगा-
तीसरा नज़रें मिलाना, दिल दीवाना हो गया-
एक तो तेरे होंठ पतले, दूसरा लाली लगी-
तीसरा तेरा मुस्कुराना, दिल दीवाना हो गया...

Posted on: Mar 10, 2021. Tags: ASHISH MAURYA KANPUR SONG UP

बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी...गीत

चंद्रविहर कॉलोनी, जिला-सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) से आशीष मौर्य एक गीत सुनवा रहे हैं:
श्याम चंदा है श्यामा चकोरी-
बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ी-
शयम रसिया हैं-
श्यामा रसीली-
कृष्ण छलिया है राधा शर्मीली-
कृष्ण काला है राधा है गोरी...(AR)

Posted on: Mar 08, 2021. Tags: ASHISH MAURYA SAHARANPUR SONG UP

किसान से खेती पर चर्चा...

ग्राम-माकड़ी, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से दिनेश कुमार मौर्य बता रहे हैं, वे किसान हैं और कई पीढ़ियों से ये काम कर रहे हैं, पहले के समय में खेती में जोताई के लिये बैल
और हल उपयोग करते थे लेकिन अब बैल और ट्रेक्टर दोनों साधनों का उपयोग करते हैं, धान और मक्का की फसल उगाते हैं, खाद के लिये जैविक खाद का उपयोग करते हैं, राशायानिक खाद का उपयोग नहीं करते हैं, फसल तैयार होने के बाद जितना घर के लिये आवश्यक है रखते हैं बाकि को बाजार में बेच देते हैं| (AR)

Posted on: Jul 05, 2020. Tags: CG DINESH MAURYA KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में बिजली के केवल पोल लगे है, ना तार खिंचा ना मीटर लगे हैं, लेकिन बिल आता है-

ग्राम-कर्रिया, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश यादव गाँव के निवासी कांसीनाथ आदिवासी, कमला और कमलेश से चर्चा कर रहे हैं, वे बता रहे हैं कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 5 में बिजली के पोल तो लगे हैं, लेकिन ना ही तार खिंचा है और ना ही मीटर लगे हैं, पर इसके बावजूद बिजली का बिल लगातार आ रहा है, लोग परेशान हैं. इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग में आवेदन किया है लेकिन इस पर कोई सुनवाई नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के संथियो अपील कर रहे हैं कि दिए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर वार्ड में बिजली की समस्या को हल कराने में मदद करें : JE@9425824746. जगदीश यादव@9424841672.

Posted on: Sep 23, 2018. Tags: ELECTRICITY JAGDISH YADAV MP REWA SIRMAUR SONG VICTIMS REGISTER

मोरे गाँव के शीतला तोला बन्दों हो हो...भक्ति गीत

प्रकाश मौसम ,ग्राम-दुर्गकोंडल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ से एक छत्तीसगढ़ी भक्ति गीत सुना रहे हैं, जो नवरात्र के समय गाया जाता है:
मोरे गाँव के शीतला दाई तोला बन्दों हो हो – यहो जनम देवईया करम लिखीया तोही-
दाई-दादा तोही समझो हो-
तोर कोरा मा खेल्यों कूदेयों-
तोर कोरा मा बढेयों-
मोरे गाँव के शीतला तोला बन्दों हो हो...

Posted on: Jul 28, 2017. Tags: Prakash Mausam SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »