मैं दृष्टिबाधित हूँ, खाता में पेंशन आ रहा था लेकिन अभी खाता बंद कर दिए हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम-चंदबार, ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कैलाश कुमार कोल बता रहे है कि अनूपपुर में S.B.I बैंक में खाता खोले थे, उसमें पेंसन आ रहा था लालपुर में कपिल से खाता करवाए थे ,लेकिन अभी खाता बंद करा दिए ,वे दृष्टिबाधित है बहुत समस्या हो रहा है | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके खाता चालु करवाने की कृपया प्रयास करें: कपिल नंबर@6260222458 संपर्क नंबर @9179476356. (169596) NM

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: BLIND KAILASH KOL BANK ACCOUNT PROBLEM ANUPPUR MP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

मेरे घर में खाने को राशन नहीं है, बहुत परेशान है, कृपया मदद करें...

कैलाश पतोड़े बता रहे है कि अभी वे कोलोड़ी गाँव तालुका-हवेली, जिला-पुणे (महाराष्ट्र) में रहते है | उनके घर में खाने का राशन पूरा ख़तम हो गया है उनके घर में खाने के लिए राशन नहीं है | किराये के मकान में रहते है, किराया देने को पैसे नहीं है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है : संपर्क नम्बर@8975220735. (169062) DW

Posted on: Jun 02, 2020. Tags: CORONA PROBLEM KAILASH PATODE PUNE MH SONG VICTIMS REGISTER

Impact : गाँव में हैण्डपंप लग जाने से निवासी खुश हैं और आभार प्रकट कर रहे हैं-

वार्ड 01, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया जानकारी दे रहे हैं कि हमारे वार्ड नंबर 1 में पानी कि समस्या थी, जहां पर 35 लोगों की आबादी है, पानी की समस्या के लिये कई बार ग्राम सभा में आवेदन दिया गया लेकिन पानी की समस्या को लेकर कोई कार्यवाई नहीं हो रही थी तब उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया जिसके बाद गाँव में हैण्डपंप लग गया है, इसलिये मदद करने वाले सभी साथियों और संबंधित अधिकारियों को आभार प्रकट कर रहे हैं : संपर्क नंबर@7723072470.

Posted on: May 13, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

Impact : पानी की समस्या थी, समस्या का निराकरण हो गया है...

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे हैं कि उनके गाँव में पानी की समस्या थी, उस समस्या को उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था और अब उनके गाँव में बोर खुदाई हो गया है और हैण्डपंप लगने वाला है, पानी की समस्या का निराकरण हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं : कैलाश पोया@ 7723072470.

Posted on: Apr 27, 2020. Tags: CG IMPACT STORY KAILASH POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

राशन के लिये गाँव में टोकन दिया गया है लेकिन हमें टोकन नहीं मिला, राशन दिलाने में मदद करें-

ग्राम-घूमन, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राम कैलाश कोल गाँव के लोगो की समस्या से अवगत करा रहे हैं, गाँव को टोकन दिया गया है, इन्ही के बीच एक परिवार हैं जिसे राशन की समस्या है, लेकिन उन्हें टोकन नहीं मिला है, समस्या से परेशान सीला का कहना है वे अधिकारी के पास राशन के लिये आवेदन कर चुके हैं लेकिन राशन नहीं मिल रहा है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@7354671394. (165216) इम्पैक्ट हो गया हैं,

Posted on: Apr 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP RAMKAILASH KOL REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »