होली त्यौहार पर संदेश...
दिल्ली से राजेश पाठक होली त्यौहार के आने पर संदेश दे रहे हैं, होली त्यौहार खुशियों का त्यौहार है, इसमे बुराई को खत्म कर खुशियाँ मनाई जाती है| वे संदेश दे रहे हैं इस त्यौहार को ऐसे मनाये जिससे सभी को खुशी हो, बुराई का समावेश न हो| नशा आदि के सेवन से बचें|
Posted on: Mar 27, 2021. Tags: DELHI HOLI RAJESH PATHAK
होली खेलय राधा नंदलाल...फाग गीत-
सीजीनेट श्रोता लक्ष्मीनारायण माली एक होली (फाग गीत सुना रहे हैं, “होली खेलय राधा नंदलाल”|
होली खेलय राधा नंदलाल-
बिरज मा होली खेलय...
अपने संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Mar 09, 2021. Tags: CG CHAMPA HOLI JANJGIR LAKSHMINARAYAN MALI SONG
इन्नो ओ-ओ-ओ-ओ राई...धुर्वा गीत-
ग्राम-रंधारीरास, पंचायत-नेतानार, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से कीर्ति साहू के साथ गाँव के साथी गोन्सी और भोलीकाबूदाय धुर्वा भाषा में एक गीत सुना रहे है:
इन्नो ओ-ओ-ओ-ओ राई-
Posted on: Jul 22, 2020. Tags: BASTAR CG BHOLIKABUDAY DHURWA SONG GONSI SONG VICTIMS REGISTER
होली के बाद का त्यौहार धुरेड़ी...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश होली के बाद मनाये जाने वाले धुरेड़ी त्यौहार के बारे जानकारी दे रहे हैं इस त्यौहार में कीचड़, मिट्टी, केमिकल युक्त रंगो और कोयले जैसी चीजों का प्रयोग किया जाता है जिससे नुकसान होता है, स्किन ख़राब होता है, बीमारी हो सकता है इसलिये इससे बचना चाहिये और इस त्यौहार को ऐसा मनाये जिससे सबको अच्छा लगे, किसी का नुकसान न हो इसलिये खुद भी इसका उपयोग न करें और दूसरो को भी जागरूक करें : जगदीश@9752437223.
Posted on: Mar 11, 2020. Tags: AWARENESS HOLI JAGDISH YADAV REWA SONG VICTIMS REGISTER
आओ हम सब, होली के रंग मे डूब जाएं...कविता-
कानपूर (उत्तर प्रदेश) से के एम भाई होली के अवसर पर सभी को होली की शुभकामनायें देते हुये एक कविता सुना रहे हैं:
आओ हम सब, होली के रंग मे डूब जाएं-
मस्त मगन होकर जश्न मनाए-
तन भीग जाए मन भीग जाए-
कुछ ऐसे सरोबोर हो जाएं कि-
खुशी से सारा जग भीग जाएं-
हर तरफ उल्लास ही उल्लास हो-
हर तरफ उमंग ही उमंग हो-
रंगों के खेल में सब मगन हो-
नया जोश और एक नई लहर हो-
अबीर-गुलाल से भीगा हर शहर हो-
आओ हम सब-
होली के रंग मे डूब जाएं-
मस्त मगन होकर जश्न मनाए-
जश्न मनाए जश्न मनाए...
