Impact: 250 of us got due old age, widow pension after Swara report, thanks...
Gokaran Verma is talking to Gauri from Larkeni village and panchayat in Marwahi block of Bilaspur district in Chhattisgarh who says around 250 women were not getting old age pension from long then they reported on Swara on 1st Sept 2014 during the CGNet Swara Citizen journalism Awareness Yatra and after that they got their remaining amount within two months. They are happy and thanking Collector and listeners of CGNet Swara for helping them. Gokaran@9479003169.
Posted on: Aug 17, 2015. Tags: Gokaran Verma SONG VICTIMS REGISTER
तू तो नौजवान है, इस जगत की शान है...प्रेरणा गीत
ग्राम-कामता, तहसील-नवागढ़, जिला-बेमेतरा, छत्तीसगढ़ से गौकरण सिंह वर्मा 15 अगस्त के अवसर पर युवाओं के लिए एक प्रेरक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
तू तो नौजवान है, इस जगत की शान है-
तेरे दम से ही बना, देश यह महान है-
पाट दो जमीन पर, नफरतों की खाइयां-
दूर हो समाज की, सारी वह बुराइयां-
हौसले पे तेरे सारे, विश्व को गुमान है-
इस पवित्र भूमि पर, स्वर्ग है उतारना-
श्रम से इसके रूप को, है तुम्हें सवारना-
तु ही है कहीं श्रमी, तू ही किसान है-
जाति-पाति तोड़ दो, वैमनष्य छोड़ दो-
शान्ति के समुद्र से, राह जग की जोड़ दो-
एक नवीन विश्व का, तू बना निशान है-
तू तो नौजवान है, इस जगत की शान है...
Posted on: Aug 16, 2015. Tags: Gokaran Verma SONG VICTIMS REGISTER
Work on connecting road to our village started in 2009, Not completed yet...
Gokaran Verma has reached village and post Madanpur, tehsil Ramanujnagar in district Surajpur of Chhattisgarh where villager Son Pratap Marawi shares that work on connecting road to their village started in 2009 but in 6 years the one and half kilometer long road has not got completed. Villagers, specially children are suffering. Officers don’t listen to repeated requests. Please call the Collector at 07775266117 to help suffering villagers. Gokaran@8120650872.
Posted on: Jul 01, 2015. Tags: GOKARAN VERMA ROAD SONG VICTIMS REGISTER
वायल का गोंडवाना राज गोंडवाना...गोंडी गीत
जिला वर्धा (महाराष्ट्र) से कल्पना जी गोंडी धर्म,परम्परा और संस्कृति को लेकर एक गीत गा रहे हैं :
वायल का गोंडवाना राज गोंडवाना-
इंगा वायल का गोंडवाना राज गोंडवाना-
गोंडवाना मावा गोंडवाना,गोंडवाना-
गवर खेर मंदानुड सम्मलेन आयता-
गोंडवाना जगे वात हिरा मरकाम दादा-
हिरा मरकाम दादा रत्न गोंडवाना-
इंगा वायल का गोंडवाना...
दीप पूजा नियमिता जगे-जगे आयता-
नियम धर्म पूजा पाट पुन्दा लातुड भाषा-
बने मातुड धर्माचार्य,बने मातुड धर्माचार्य-
इंगा वायल का गोंडवाना...
धर्म ध्वजा सप्तरंगी लेहरा आता ठाना-
गोंडी प्रथा वेद मंत्र डटे किसी वाता-
सेवा-सेवा शक्ति मंत्र सेवा-शक्ति मंत्र-
मावा गोंडवाना गोंडवाना...
Posted on: Jun 04, 2015. Tags: GOKARAN VERMA GONDI SONG VICTIMS REGISTER
गोद बिटिया खिलाये तो बड़ा मज़ा आए...बेटी पर गीत
ग्राम- कामता, तहसील- नवागढ़, जिली- बेमेतरा, छत्तीसगढ़ से गोकरन सिंह वर्मा महिला दिवस के अवसर पर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं.
गोद बिटिया खिलाये तो बड़ा मज़ा आए-
उस पर बलिहारी जाए तो बड़ा मज़ा आए-
बेटी हो पैदा तो खुशियाँ मनाएं-
बड़े जोरों से थाल बजाएं-
दुनिया सर पर उठाए तो बड़ा मजा आए-
मिल-जुलकर नई दुनिया बनाएं-
जहां पे बेटी कभी न मुरझाए-
बिटिया खिल-खिल जाए तो बड़ा मजा आए-
बेटी हमारी भी खेलन को जाए-
संग सखियन के मौज उड़ाए-
छुट्टी कामों से पाये तो बड़ा मज़ा आए-
ज्ञान बढ़ाने मदरसे को जाए-
बेटी लायक और काबिल बन जाए-
कुल का दीपक बन जाए तो बड़ा मज़ा आए-
अपना दिन हम मनाएं तो बड़ा मज़ा आए-
बेटी और बेटा दो आखों के तारे-
दोनों चमकेंगे तारे हमारे-
उनपे वारी-वारी जाये तो बड़ा मज़ा आए-
संग-सखियन नयी दुनिया बनाएं-
जहां बेटी कभी न मुरझाए-
बिटिया खिल-खिल जाए तो बड़ा मज़ा आए – अपना दिन हम मनाएं तो बड़ा मज़ा आए-
