गोद बिटिया खिलाये तो बड़ा मज़ा आए...बेटी पर गीत
ग्राम- कामता, तहसील- नवागढ़, जिली- बेमेतरा, छत्तीसगढ़ से गोकरन सिंह वर्मा महिला दिवस के अवसर पर एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं.
गोद बिटिया खिलाये तो बड़ा मज़ा आए-
उस पर बलिहारी जाए तो बड़ा मज़ा आए-
बेटी हो पैदा तो खुशियाँ मनाएं-
बड़े जोरों से थाल बजाएं-
दुनिया सर पर उठाए तो बड़ा मजा आए-
मिल-जुलकर नई दुनिया बनाएं-
जहां पे बेटी कभी न मुरझाए-
बिटिया खिल-खिल जाए तो बड़ा मजा आए-
बेटी हमारी भी खेलन को जाए-
संग सखियन के मौज उड़ाए-
छुट्टी कामों से पाये तो बड़ा मज़ा आए-
ज्ञान बढ़ाने मदरसे को जाए-
बेटी लायक और काबिल बन जाए-
कुल का दीपक बन जाए तो बड़ा मज़ा आए-
अपना दिन हम मनाएं तो बड़ा मज़ा आए-
बेटी और बेटा दो आखों के तारे-
दोनों चमकेंगे तारे हमारे-
उनपे वारी-वारी जाये तो बड़ा मज़ा आए-
संग-सखियन नयी दुनिया बनाएं-
जहां बेटी कभी न मुरझाए-
बिटिया खिल-खिल जाए तो बड़ा मज़ा आए – अपना दिन हम मनाएं तो बड़ा मज़ा आए-
