Impact: We got our due subsidised grain from 3 months after CGnet report...

ग्राम-देवरी, पोस्ट+थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया बता रहे हैं कि उनके ग्राम देवरी में राशन नही मिलने का सन्देश उन्होंने 25-04-2017 को रिकॉर्ड किया था कि जनवरी 2017 से चना,चावल 50-60 लोगों को नही मिल रहा था, रिकॉर्ड करने के 3 दिन के बाद असर यह हुआ और जो रुका हुआ राशन था वह तुरन्त देना चालू कर दिया और देना अभी जारी है, कुछ लोगों को मिल गया है और कुछ को अभी मिल रहा है सन्देश सुनकर मदद करने वाले सभी श्रोताओं को एवं अधिकारी कर्मचारियों को और जन प्रतिनिधियों को बहुत बहुत धन्यवाद, फ़ूड इंस्पेक्टर, कलेक्टर, सरपंच एवं सीजीनेट की टीम का आभार- कैलाश सिंह पोया@9644545195.

Posted on: Apr 29, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

बैठे दलाल मंत्री हो गय हैं बेकार, पब्लिक ला करथे परेशान...गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़)से कैलाश सिंह पोया एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
लीला है अपरम पार, जल जंगल बेचथे सरकार-
पब्लिक हो गय बेकार, उनके नहीं है आधिकार – बैठे दलाल मंत्री हो गय हैं बेकार – पब्लिक ला करथे परेशान...

Posted on: Apr 26, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

जागो जागो रे आदिवासी, सरकार कर की छीना हमर हक़ अधिकार...गीत

कैलाश सिंह पोया, ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से एक गीत सुना रहे है:
जागो जागो रे, आदिवासी मोर-
सरकार कर की छीना हमर हक़ अधिकार-
जाग रे हमर आदिवासी भाई, सरकारी हमर हक़ अधिकार लहान छीना-
जागा, जागा रे आदिवासी भाई, अधिकार हमर लहान अपनावा-
कुर्सी पर बैठल अधिकारी, देखन भर नही आवे-
कुर्सी पर बैठल अधिकारी, देखन भर नही आवे, बाथरूम हवा महन गिर जाए-
जागो जागो रे, आदिवासी मौर, अपन अधिकार ला पहचाना...

Posted on: Apr 26, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

सरपंच कहता है नेट नहीं चलता तो राशन कैसे दूँ ,60 परिवारों को ३ महीने का राशन नही दिया गया...

ग्राम-देवरी, पोस्ट, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया गाँव की सरकारी उचित मूल्य की दूकान में राशन का चावल नही मिलने की समस्या बता रहे है वो बता रहे की ५०-६० लोगो को राशन का चावल, चना, नमक नही दे रहे है, पिछले ३-४ महीने पहले का अब तक नही दिया गया है, इस सन्दर्भ में कई बार फ़ूड इंस्पेक्टर को फ़ोन लगाया गया लेकिन उठाया तक नही, गाँव के सरपंच का कहना है कि नेट नही चलता है तो कैसे दूँ राशन, कृपया सीजीनेट के साथी श्रोता गण हम गरीब ग्रामीणों को राशन दिलाने में मदद करे कृपया आप इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए ताकि राशन मिल सके-फ़ूड इंस्पेक्टर@8435574237, SDM@09424166557. पोया@9644545195
सरपंच@7772911742. कैलाश सिंह पोया@9644545195

Posted on: Apr 25, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

सीजीनेट में सन्देश देने के बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया था पर उसके बाद कुछ नहीं किया...

नलकूप पहले से खराब है और अब भीषण गर्मी में कुंआ भी सूख गया है. ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया अपने गाँव में पानी की समस्या के बारे में बता रहे है, वे बता रहे है उन्होने सीजीनेट स्वर में भी इस बारे में रिकार्ड कराया था जिसके बाद अधिकारी आये थे और बरसात के बाद बोर करने को आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है अत: सीजीनेट के सभी श्रोताओं से निवेदन है कि कृपया पी.एच.ई.विभाग इंजीनियर को एक बार फिर फोन कर दबाव बनाए ताकि इस भीषण गर्मी में जल संकट से निजात मिल सके- पी.एच.ई.विभाग इंजीनियर@8435690000,एस.डी.एम.@09424166557. पोया@9644545195

Posted on: Apr 24, 2017. Tags: KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »