फूलों से नित हँसना सीखो- कविता
ग्राम-निल्कंतपुर, ब्लाक-परतापुर, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कविता सुना रहे है:
फूलों से नित हँसना सीखो, भौरों से नित गाना
तरु की झुकी डालियों से नित सीखो शीश झुकाना
सीख हवा के झोको से लो, कोमल भाव बहाना
दूध तथा पानी से सीखो, मिलना ओर मिलाना
लता और पेड़ो से सीखो सबको गले लगाना...
Posted on: May 20, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH JAGDESH PRASAD POYA POEM SONG VICTIMS REGISTER
जीवन की नैया है बड़ा कमजोर, टूट न जाये लगाओ न जोड़...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक कविता सुना रहा है:
जीवन की नैया है बड़ा कमजोर,
टूट न जाये लगाओ न जोड़,
पकड़ी कलाई, समझ कमजोर,
तोडना न सैयां, बंधा हुआ डोर,
खनकती है घुंगरू बंधी है जोड़,
टूट जाये जोड़ी, बिखर जाये ढोर...
Posted on: May 20, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH KANHAIYALAL PADIYARI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER
मेरा मुनाफा बढ़ गया- कहानी
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़(छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कहानी सुना रहे हैं| कहानी कई शीर्षक है “मेरा मुनाफा भाद गया”:
मिलावटी लाल का शहर मै एक होटल था| वो सभी सामान मै मिलावट करके बेचता था| होटल चलता था मगर उतना मुनाफा नहीं होता था जितना उसे उम्मीद था|
वो सोंचता था के सभी समानो मै तो मिलावट कर लेता हुँ पर पानी मै कुछ मिलावट नहीं कर पाता हुँ, यदि पानी मै भी कुछ मिलावट हो तो और मुनाफा होगा| एक दिन उसका दोस्त आया जो शराब पीता था| वो अपने इस शराबी दोस्त को ये बात बोला| उसने कहा के पानी मै शराब मिला दो और ये कह कर वो चला गया|
मिलावटी लाल के मन मै ये बात बेठ गयी और उसने शराब मंगा कर पानी मै मिला दिया| ग्राहक आये और उन्हें पानी के साथ शराब दिया गया| शराब का आनंद लेकर ग्राहक दस रूपए का खाना बीस रूपए का खाया| होटल चलने लगा और मुनाफा भादने लगा| एक दिन वही शराबी दोस्त आया और भीड़ भाड़ देख के बोला के मेरा आईडिया कैसा लगा| मिलावटी लाल बोला काफी खूब|
Posted on: May 17, 2019. Tags: CG CHHATTISGARH KANHAIYALAL PADIYARI SONG STORY VICTIMS REGISTER
बैंक से लोन नहीं मिल रहा है...मदद करे
ग्राम- पपनी तहसील- प्रतापपुर जिला- सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष देव मरावी अपना समस्या बता रहे हैं| यह बोल रहे है की, जिला सूरजपुर कार्याल कुटयोग से 1 लाख का लोन पास कराया था, वहां से पास हो गया पर बैंक मैनेजर लोन नहीं दे रहा है| पिछले 3 महीने से घुमा रहा है| बैंक का नाम कैनरा बैंक है, शाखा नंबर- 06058 है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं इनकी मदद करें| बैंक मैनेजर @8959909086 टोल फ्री नंबर@180023332000| संपर्क नंबर@7828813973
Posted on: May 17, 2019. Tags: CG CHHATISGARH SANTOSH DEV MARAWI SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
समय आये समय जाये - कविता
ग्राम-निलकंठपुर , ब्लाक-परतापुर, जिला- सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कविता सुना रहे है:
समय आये समय जाये, इसे कोई रोक न पाए
गया हुआ समय फिर न आये
आज के जवान नशे मै झूम रहे हैं
इस मस्ती मै घूम रहे हैं
देश का अपना ज़रा देखो नज़ारा
सोने का चिडया का देखो कितना नाम है प्यारा...
