Impact: राशन नही होने से खाने में समस्या हो रही थी अब समस्या का समाधान हो गया...

तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से कमलाकांत यादव बता रहे हैं आज लॉकडाउन के कारण सरकार लोगो जो राशन दे रही है, सोसायटी में जो राशन मिल रहा है वो काफी नहीं है, बच्चो को कुपोषण से बचाने के लिये चावल के साथ और जरुरी चीजें उपलब्ध करायी जाये| जिससे बच्चो को कुपोषण से बचाया जा सके और गर्भवती महिलाओं के लिये भी व्यवस्था की जाये| इसलिये ये साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया और कुछ दिनों बाद उन्हें राशन मिल गया है, वे सभी मददगार साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9424787024.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: राशन नही था खाने में समस्या हो रही थी सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब राशन मिल गया है...

ग्राम-मनकादार, पंचायत-कोटा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रामशरण कोल और लुगगरहा बता रहे हैं उनके पास राशन कार्ड नहीं है, वे विकलांग हैं एक देख नहीं सकते हैं दूसरे हांथ से विकलांग है, भीख मांग कर जीवन यापन करते हैं, लॉकडाउन के कारण बाहर नहीं जाते हैं, और राशन नही होने से खाने में समस्या हो रही थी |इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें राशन मिल गया है इसलिए ये साथी मदद करने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं: संपर्क नंबर@9753958083.

Posted on: May 15, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

हम 6 लोग पश्चिम बंगाल से हैं रीवा मध्यप्रदेश में फंसे हैं, घर जाना चाहते हैं, कृपया मदद कीजिये...

सनातन हजरा, जवा, जिला-रीवा (मध्य प्रदेश) से समस्या बता रहे हैं, कि हम छ: लोग पैदल ही यात्रा कर रहे हैं हमें पश्चिम बंगाल जाना है लेकिन कोई भी साधन या शासन की तरफ से कोई भी व्यवस्था नहीं मिल रही है जिसके कारण हम बहुत परेशान हैं हमे भोजन की व्यवस्था भी कहीं नहीं मिल रही है जिसके कारण और ज्यादा परेशान हो चुके हैं, अतः साथी, सीजीनेट से मदद की अपील कर रहे हैं कि किसी भी प्रकार हमें, हमारे घर तक छोड़ा जाये: संपर्क सूत्र -सनातन हजरा@7067543607 (166963)

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA MP PROBLEM REWA SANATAN HAJRA SONG VICTIMS REGISTER

Impact :राशन के लिये सोसाइटी गये थे लेकिन उन्हें राशन नहीं मिला, अब मिल गया है...

ग्राम-गोंटा, पंचायत-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से लवलेस कुमार यादव बता रहे हैं कि वे लॉकडाउन में रह रहे हैं, उनका कहना है कि वे राशन के लिये सोसाइटी गये थे लेकिन उन्हें राशन नहीं मिला, राशन वितरण अधिकारी का कहना है अभी बिना राशन कार्ड वालों का राशन नहीं आया है, उनके परिवार में 6 सदस्य हैं एक गर्भवती महिला है, वे सीजीनेट में अपना सन्देश रिकॉर्ड करवाया | रिकॉर्ड करने के कुछ दिनों बाद उन्हें अब राशन मिल गया है, इसके लिए ये साथी सीजीनेट और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं:संपर्क नंबर@7566211659.

Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: राशन नही था खाने-पीने में समस्या हो रही थी, सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से श्यामकली कोल बता रही हैं कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिसके कारण राशन नहीं मिलता है, लॉकडाउन में खाने को लेकर समस्या होती है, महुवा खाकर गुजारा कर रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया | अपील करने कुछ दिनों बाद उन्संहें राशन मिल गया है, अब वे खुश हैं और सीजीनेट और सम्पबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: सम्पर्क नंबर@7389659391.

Posted on: May 13, 2020. Tags: CORONA IMPACT MP REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »