स्वास्थ्य स्वर : खांसी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह खांसी को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, भुट्टा या मकई को खाने के बाद उसका जो हिस्सा बचता है, जिसे फेक दिया जाता है उसे मिट्टी के बर्तन में रखकर ढक लें और जला कर उसका राख बना लें, उसके बाद 2 चुटकी चूर्ण लेकर शहद के साथ मिला लें और सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 13, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : सर्दी, खांसी, बुखार के लिये घरेलू नुस्खा...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय सर्दी, जुकाम, खांसी के लिये घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, सोंठ, पीपल, काली मिर्च को बराबर मात्रा में लें और चूर्ण बना लें, उसके बाद दो चुटकी चूर्ण शहद के साथ सेवन करें, इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: HELATH MP RAGHVENDR SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

पंचायत में योजना के लिए पैसा आता है, रोजगार किसी को नहीं देते, सब खा जाते हैं...आरोप

ग्राम-छतैनी, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) के निवासी अशोक सिंह नोनी बता रहे हैं कि इनके पंचायत में योजना के लिए शासन का पैसा आता है उसे पंचायत के कर्मचारी खा जाते हैं गाँव में किसी को काम रोजगार नहीं देते है न ही बताते हैं ये एक समाजिक कार्यकर्ता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को बता रहे हैं जनता के सामने ये बात पहुंचाई जाए: सम्पर्क नंबर @7024383318 (171125) CS

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: ASHOKSINGH NONI CORRUPTION JWA RIWA MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : उल्टी होने पर घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय उल्टी आने पर घरेलू उपचार बता रहे हैं, बड़ी इलायची को लेकर तवे पर भूनकर राख बना लें, उसके बाद उस चूर्ण को शहद के साथ सेवन करें, इसे 2 बार उपयोग कर सकते हैं, ऐसा करने से उल्टी आने की समस्या में लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : अमरुद के पत्तो से मुहं के छाले का घरेलू नुस्खा-

वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय जिला-टीकमगढ़ मध्यप्रदेश से आज हम लोगो को देशी जड़ी बूटी के घरेलू नुस्खे बता रहें है, किसी भी रोगी के मुंह में अगर छाले है तो मुंह के छाले के लिये अमरूद के पत्तो को पान के जैसा चबाना है पान के जैसा चबायेंगे जो रस निकलेगा, उस रस को तुक देना है अन्दर घुटकना नहीं है, इस तरह से पांच से सात दिन तक करेंगे| तो मुंह के छाले ठीक हो जायंगे| एवम इसके अलवा जो मसुडो में दांतों में दर्द होता है अमरूद की पतली डंडी का दातुन करें| दातुन करने से दांत का दर्द ठीक हो जाता है| संपर्क न.@9519520931.

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: HEALTH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGADH MP VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »